एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'यारी' या नीतीश को झटका देने की तैयारी! जीतन राम मांझी के इस नए बयान से मचने वाला है बवाल?

Lok Sabha Election 2024: पटना के एक होटल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. कहा कि हम पर बहुत दबाव है. स्पष्टता हमारी कमजोरी रही है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के अलग-अलग बयानों से सियासी गलियारे में इन दिनों अलग-अलग तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. जीतन राम मांझी एक तरफ कहते हैं कि वह किसी कीमत पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का साथ नहीं छोड़ेंगे. वहीं दूसरी तरफ झटका देने वाला बयान भी दे देते हैं. ऐसे में क्या समझ जाए कि जीतन राम मांझी एक तरफ यारी तो दूसरी ओर झटका देने की तैयारी कर रहे हैं?

दरअसल, रविवार (16 अप्रैल) को जीतन राम मांझी ने पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया है कि बिहार के सियासी गलियार में बवाल मच सकता है. मांझी ने कहा कि हम महागठबंधन में हैं. हम पर बहुत दबाव है. स्पष्टता हमारी कमजोरी रही है. दबाव ऐसा है कि सभी ये कह रहे हैं कि मेरे साथ चले आइए. कहा कि नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मांझी जी कहीं नहीं जाइए. यहीं आपको सब कुछ देंगे.

नीतीश कुमार के खिलाफ होने वाला है अनशन?

आगे कार्यक्रम में जीतन राम मांझी ने कहा कि हम लोगों को निर्णय लेना होगा. निर्णय की घड़ी आ चुकी है. कुछ लोगों का कहना है कि मेरी पार्टी का विलय हो जाए, लेकिन हमारे कार्यकर्ता नहीं चाहते हैं कि किसी में विलय हो. मांझी ने यह भी कहा कि सचिन पायलट जब अशोक गहलोत के खिलाफ अनशन कर सकता है तो जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के खिलाफ अनशन नहीं कर सकता है क्या?

'आंदोलन करना पड़े तो कोई बुराई नहीं'

हम नेता ने कहा कि बिहार में इंदिरा आवास में भ्रष्टाचार है. नीतीश कुमार एक कमेटी बनाकर जांच कराएं कि कितने लोगों को आवास मिला. अगर इस मुद्दे पर आंदोलन करना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं. सक्षम लोगों का राशन कार्ड बना है. इस मीटिंग के जरिए आंदोलन का निर्देश दे रहे.

जीतन राम मांझी ने दूसरी ओर यह भी कहा कि हम नीतीश कुमार के साथ रहेंगे ये संकल्प लिया है. दिल्ली में उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई. उन्होंने उनसे कहा कि वह उनके साथ हैं. उनसे यह भी कहा कि आपने (नीतीश) मुझे धोखा दिया. दो विभाग हमें मिलना था, लेकिन हमें एक मिला. इसके बाद भी हम उनके साथ हैं. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: बिहार की सियासी पिच पर BJP के 'फुल टॉस' गेम को प्रशांत किशोर ने समझाया, RJD का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget