एक्सप्लोरर

Bihar News: जेडीयू नेता की हत्या पर सियासत गरमाई, कांग्रेस की मांग पर जदयू बोली- एक-एक अपराधी जेल जाएंगे

Patna News: मामला पुनपुन थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान परसा बाजार के शिव नगर के रहने वाले जेडीयू कार्यकर्ता सौरभ कुमार के रूप में हुई है. वहीं, इस मामले में अब सियासत शुरू हो गई है.

Bihar News: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच राजधानी पटना में बीते देर रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक नेता की गोली मार कर हत्या (Bihar Crime) कर दी गई. पूरा मामला पुनपुन थाना क्षेत्र के बड़हियाकोल इलाके का है जहां परसा बाजार के शिव नगर के रहने वाले जेडीयू कार्यकर्ता सौरभ कुमार को शादी समारोह से लौटने के दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे उनकी मौत हो गई. साथ ही सौरभ कुमार के दोस्त मुनमुन कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पटना-गया मार्ग NH 83 को जाम कर दिया. 

हालांकि मौके पर पटना पूर्वी सिटी एसपी भारत सोनी, मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया कुमार पहुंचकर लोगों को शांत कराया. घटना की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया.

वहीं. इस हत्याकांड के बाद सियासत गरमा गई है. इस घटना पर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बिहार में अब ऑर्गेनाइज क्राइम का दौर नहीं है. एक-एक अपराधी को जेल जाना होगा. इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या होती है तो वह निंदनीय है. सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए.

शादी समारोह में गए थे जेडीयू नेता

पूरे मामले में के बारे में बताया जाता है कि सौरभ कुमार जेडीयू के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके कई फोटो शोशल मीडिया पर अपलोड है. वह कल बुधवार को अपने दोस्त मुनमुन कुमार के साथ अपने करीबी भाई के रिसेप्शन पार्टी में पुनपुन के बड़हिया कोल गांव में गए थे. वहां से लौटने के दौरान रात्रि 12:15 के करीब रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों में उनकी गाड़ी को रोक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. जिसमें सौरभ और मुनमुन दोनों को गोली लगी. आनन फानन में दोनों को पटना के कंकड़बाग स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि मुनमुन कुमार अभी भी घायल अवस्था में इलाजरत हैं.

जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- एसडीपीओ 

मौके पर पहुंचे मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सौरभ कुमार शादी समारोह से लौट रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है.  स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम किया था. लोगों को समझा बूझकर जाम हटा दिया गया है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि घटना के पीछे क्या कारण है? इसके बारे में उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है.

जमीन कारोबार से जुड़े थे सौरभ

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे. साथ ही जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे. कई भू माफियाओं से उनका संबंध था. कयास लगाया जा रहा है कि जमीन कारोबार की अदावत में घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh Case: चुनाव से पहले पवन सिंह को झटका, कई थानों में FIR, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget