एक्सप्लोरर

बिहार में अपराध पर सियासी घमासान, डिप्टी सीएम ने फोड़ा RJD पर ठीकरा, कहा- हमारी गलती से...

Crime In Bihar: विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम नीतीश ने स्पष्ट कहा कि अब आरजेडी को दोबारा मौका नहीं देंगे. यह जब-जब आते हैं अपराध भ्रष्टाचार बढ़ाता है. कानून का राज स्थापित करेंगे.

बिहार में बढ़ते अपराध पर इन दिनों राजनीतिक बवाल मचा है. विपक्ष सरकार पर हमलावर है और जनता में भी आक्रोश है. वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध का ठीकरा आरजेडी पर फोड़ा है. उन्होंने कहा कि पूर्व में बिहार में एनडीए सरकार में बहुत हद तक अपराध पर लगाम लग गया था. हम लोगों की गलती से आरजेडी दो बार सत्ता में आ गई और वो जिंदा हो गए. उस कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया. बिहार में आपराधिक घटनाएं होने लगी.

विजय सिन्हा ने क्या कहा?

सीएम नीतीश ने स्पष्ट कहा कि अब आरजेडी को दोबारा मौका नहीं देंगे. यह जब-जब आते हैं अपराध भ्रष्टाचार बढ़ाता है. कानून का राज स्थापित करेंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों माफियाओं का गठजोड़ बिहार सरकार को बदनाम करने का सुनियोजित खेल खेल रहा है, लेकिन सरकार संकल्पित हैं. आज बुल्डोजर अपराधियों के घर पर चल रहा है. एनकाउंटर हो रहे हैं. अवैध संपत्ति भी जब्त हो रही है.

उन्होंने कहा कि आपराधी पाताल में भी छुपा रहेगा तो खींचकर निकालकर जहन्नुम में पहुंचाया जाएगा. पुलिस में अच्छे लोग भी हैं, जो अपराधियों को चुन चुनकर ठोकेंगे, लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहार में कई ऐसे थानेदार हैं जो आरजेडी की मानसिकता वाले हैं, जो जमीन माफियाओं के साथ मिलकर खेल कर रहे हैं. हम इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराए हैं. वैसे थानेदार चिन्हित किए जा रहे हैं. कार्रवाई होगी. वैसे थानेदार जो अकूत संपत्ति बनाए हुए हैं. उन पर भी कार्रवाई शुरू होगी.

वहीं बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में चौंकाने वाला खुलासे पर तेजस्वी यादव और ओवैसी ने भी सवाल खड़े किए हैं. इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी जंगलराज अराजकता में प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए हैं. मूत्र जैसे शब्द का प्रयोग करते हुए तेजस्वी का जीभ कट क्यों नहीं गया? चुनाव आयोग को धन्यवाद देते हैं कि ऐसे लोगों की पहचान की गई.

'बिहार धर्मशाला नहीं है'- विजय सिन्हा

उन्होंने कहा कि अब जांच इस बात की होनी चाहिए कि नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के लोगों का किस सरकार के शासनकाल में मतदाता सूची में नाम शामिल किया गया? किन अधिकारियों ने मदद की इसकी भी जांच हो. बिहार धर्मशाला नहीं है. बिहार को बंगाल, बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा. इन विदेशी लोगों ने देश को कमजोर करने की साजिश की है. इनको बेनकाब कर देश से बाहर किया जाए. ओवैसी छाती पीटेंगे ही. वह पाकिस्तान बांग्लादेश के एजेंडा पर चलते हैं. तेजस्वी, राहुल गांधी भी ओवैसी के रास्ते पर चल चुके हैं. राहुल, तेजस्वी के नेता ओवैसी हैं.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'फर्जी अंगूठा या हस्ताक्षर...', 80% फॉर्म जमा होने के निर्वाचन आयोग के दावे पर बोले तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget