एक्सप्लोरर

Navratri 2023: CM नीतीश ने की डाकबंगला सहित कई पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की खुशहाली के लिए की कामना

Nitish Kumar News: डाकबंगला रोड स्थित पंडाल सहित कई स्थानों पर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को मां दुर्गा की पूजा अर्चना की. इसको लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद दुरुस्त इंतेजाम किए गए थे.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार महासप्तमी पर्व के अवसर पर डाकबंगला रोड स्थित नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट, श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा और श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की. उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

डाकबंगला चौराहे पर हर साल बनता है भव्य पंडाल

राजधानी पटना में डाकबंगला चौराहे पर हर साल भव्य तरीके से पंडाल का निर्माण कराया जाता है, जहां मां दूर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इस बार भी डाकबंगला चौराहे पर भव्य तरीके से आयोजन किया गया है. माता का दर्शन करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम पटना के डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे. जहां पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता की पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. 

कई अधिकारी मौजूद रहे

इस दौरान पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, इस वक्त हर तरफ नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. पूरे देश में शारदीय नवरात्र को लेकर लोगों में काफी खुशी का माहौल है. श्राद्धालु मां भगवती के पूजा में लीन हैं. शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालु देवी की आराधना में लीन हो गए हैं. सुबह से ही देवी मां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.  इस खास मौके पर जगह-जगह दुर्गा पूजा का पंडाल बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: Navratri 2023: सहरसा में दुर्गा पूजा को लेकर बनाया गया चंद्रयान-3 मॉडल का भव्य पंडाल, इलाके में बना है आकर्षण का केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget