एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में होली पर दो गुटों में तनाव, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, घटना का वीडियो भी वायरल

Patna News: पटना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. घटना के वायरल वीडियो में एक व्यक्ति 9MM की पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा है. जिसकी जांच जारी है.

Bihar News: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार (14 मार्च, 2025) की दोपहर दो गुटों में पथराव और हंगामा हो गया. इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया. मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. मौके से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है.

मामूली बात पर दो पक्षों में खड़ा हुआ विवाद

घटना को लेकर कदमकुआं थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि बहुत छोटी बात पर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. उन्होंने बताया कि काजीपुर में झोपड़पट्टी टाइप का स्लम एरिया है. उसी में से एक लड़का बादल कुमार पास की दुकान में कुछ सामान लेने गया था. उसी वक्त काजीपुर का ही उसी की हमउम्र का एक और लड़का वहां पहुंचा. दोनों के बीच पहले से विवाद था.

झोपड़पट्टी की महिलाओं को लगा कि वो दूसरा लड़का उनके मुहल्ले के लड़के को मारने आया है. इसकी वजह से काफी संख्या में महिलाएं और लोग उस लड़के की तरफ दौड़ पड़े. सूचना मिलने पर और लोग भी आ गए. दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे के सामने हो गए और हंगामा करने लगे.

झोपड़पट्टी में रहने वाले युवक से हथियार बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो झोपड़पट्टी में रहने वाला लड़का भागने लगा. उसे पकड़ा गया तो उसके पास से एक कट्टा और चार जिंदा कारतूस मिला. वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि एक युवक के हाथ में 9 एमएम की पिस्टल है. इसकी हम जांच कर रहे हैं कि पिस्टल लाइसेंसी है या नहीं. फिलहाल मामला पूरी तरह शांत हो गया है. तनाव की कोई स्थिति नहीं है.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Birthday: खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर क्या बोले पवन सिंह? पढ़ लें भोजपुरी के फैंस

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget