एक्सप्लोरर

Bihar: पटना में BJP कार्यालय में घुसे BPSC अभ्यर्थियों पर एक्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप में 2 गिरफ्तार

BPSC Student Protest: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर 18 दिसंबर से छात्रों का आंदोलन जारी है. उनका कहना है उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे.

Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए दर्जनों अभ्यर्थी बुधवार को बीजेपी कार्यालय पहुंच गए. बीपीएससी अभ्यर्थी  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को ज्ञापन देने की मांग कर रहे थे. बीजेपी कार्यालय में बीपीएससी अभ्यर्थियों के घुसने पर पार्टी नेताओं ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से बाहर निकालने के लिए पहुंची.

इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की करने के मामले में दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए अभ्यर्थियों में एक गया का रहने वाला राकेश कुमार और दूसरा रोहतास का रहने वाला रंजन कुमार है. बीपीएससी अभ्यर्थियों का कहना है कि वे बीजेपी नेताओं से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान चाह रहे थे. वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मिलना चाहते थे, लेकिन किसी ने उन्हें उनसे मुलाकात नहीं करने दी. ना ही उनसे कोई ज्ञापन लिया गया और न ही उनकी समस्याओं पर ध्यान दिया गया.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वे लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे. अभ्यर्थियों ने कहा कि चूंकि बीजेपी सरकार में हैं इसलिए वे उनके नेताओं से मिलकर समाधान चाहते हैं. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे पूरे बिहार में प्रदर्शन करेंगे.

जदयू कार्यालय के बाहर भी किया था प्रदर्शन
पिछले दिनों बीपीएससी अभ्यर्थियों ने सीएम नीतीश कुमार के जदयू कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया था. बीजेपी कार्यालय में प्रदर्शन करने से साफ हो गया है कि अभ्यर्थी अपने हक के लिए पूरे तरह सक्रिय है वे किसी भी पार्टी से अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं. बता दें कि BPSC की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी. बीपीएससी अभ्यर्थी इस परीक्षा को लेकर अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं. वे दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर 18 दिसंबर से पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Chapra Loot Case: छपरा में लूट मामले में अब थानेदार बर्खास्त, ड्राइवर अभी भी फरार, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget