एक्सप्लोरर

'सबसे पहले लालू यादव को अध्यक्ष पद से हटाएं', CM को टायर्ड बताने पर अजय आलोक का तेजस्वी पर तंज

अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर नीतीश कुमार टायर्ड और रिटायर्ड लग रहे हैं, तो उनको सबसे पहले अपने पिता लालू यादव और माता राबड़ी देवी को देखना चाहिए.

Ajay Alok News: बिहार में वैसे तो आगामी विधानसभा चुनाव में अभी 7 से 8 महीने का वक्त बाकी है, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. विपक्षी पार्टी नीतीश सरकार पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष विपक्ष के जरिए लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दो टूक कह रहा है कि विपक्षी पार्टी के नेता जो सीएम बनने के सपने देख रहे हैं, उनका सपना सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं.

अजय आलोक का तेजस्वी यादव पर तंज
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार सरकार पर सवाल उठाए तो बीजेपी ने भी उसका जवाब देने में देरी नहीं की. बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के आरोपों और बयानों का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सीएम बनने का जो सपना देख रहे हैं, वह उनका सिर्फ हसीन सपना ही बनकर रह जाएगा. क्योंकि नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार की अगली सरकार बनने जा रही है. फिलहाल सीएम फेस को लेकर बिहार में कहीं कोई वैकेंसी नहीं है.
 
तेजस्वी यादव ने जब नीतीश और बीजेपी के नेताओं को लेकर टायर्ड और रिटायर्ड वाला बयान दिया तो उस पर जवाब देते हुए अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर नीतीश कुमार और बीजेपी के नेता टायर्ड और रिटायर्ड लग रहे हैं, तो उनको सबसे पहले अपने पिता लालू यादव और माता राबड़ी देवी को देखना चाहिए. अगर तेजस्वी वरिष्ठ लोगों को हटाने की वकालत कर रहे हैं, तो सबसे पहले लालू प्रसाद यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाएं और अभी राबड़ी देवी के पास जो भी जिम्मेदारियां हैं, उनको उससे मुक्त करना चाहिए. 
 
अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव और राजद के तमाम नेता लगातार नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कटाक्ष करते हैं. शायद तेजस्वी यादव और विपक्ष के तमाम नेताओं ने नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए उस भाषण को नहीं सुना, जिसमें नीतीश कुमार ने 1993 की घटनाओं की भी पूरी जानकारी सदन के सामने रखी. ऐसे में तेजस्वी यादव और विपक्ष के तमाम नेता इस तरह के बयान देकर सिर्फ अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं.
 
'महागठबंधन में अंदरखाने काफी मतभेद'
 
बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर चल रही खींचतान पर भी कटाक्ष किया. कांग्रेस के नेताओं के जरिए तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा ना मानने वाले बयान पर कहा कि महागठबंधन में अंदरखाने काफी मतभेद है, जो अब खुलकर सामने आने लगे हैं. फिर भी अगर महागठबंधन का कोई नेता सीएम पद के बारे में सोंच भी रहा है तो उसको भूल जाना चाहिए क्योंकि उनके लिए यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं साबित होगा.
 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget