एक्सप्लोरर

रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद देखकर भड़की वैक्सीन लेने पहुंची महिलाएं, डाटा ऑपरेटर के साथ जमकर की मारपीट

वैक्सीनेशन केंद्र पर कर्मचारी और महिलाओं के बीच झड़प के बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला कर्मचारी की आरोपित महिलाओं ने पिटाई कर दी

सिवान: बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को वैक्सीनेशन सेंटर पर जमकर बवाल हुआ. वैक्सीन लेने गई महिला और महिला डाटा ऑपरेटर के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना नगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर की है. दरअसल, वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लेने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर और वैक्सीन लेने गई महिला मारपीट करने लगीं.

मारपीट की इस घटना में डाटा ऑपरेटर सहित दोनों पक्षों के कुल तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन, वहां भी जमकर बवाल और मारपीट हुआ, जिसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया. घायल डाटा एंट्री ऑपरेटर की पहचान सिवान शहर के लक्ष्मीपुर निवासी स्वीटी कुमारी के रूप में की गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पाकर सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, नगर थाना और सराय थाना पुलिस सिवान सदर अस्पताल पहुंची और मामलें की जांच में जुट गई. घटना के संबंध में घायल डाटा एंट्री ऑपरेटर स्वीटी कुमारी ने बताया कि वो केंद्र पर बैठी थी, महिलाओं की लंबी लाइन लगी थी. तभी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी ज़ेबा, गज़ाला और मनीर जहां लाइन से निकलकर गाली गलौज करने लगीं.

इस बात का विरोध करने पर तीनों महिलाओं ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. वहीं, आरोपित महिलाओं का कहना है कि रजिस्ट्रेशन खिड़की बंद थी, बंद खिड़की पर ये कर्मचारी बैठी हुई थी. जब इसका कारण पूछा गया तो कर्मचारी ने फ़ोन कर कुछ लोगों को बुलाया और मारपीट की. 

सदर अस्पताल में भी हुआ हंगामा

इधर, वैक्सीनेशन केंद्र पर कर्मचारी और महिलाओं के बीच झड़प के बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला कर्मचारी की आरोपित महिलाओं ने पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

यह भी पढ़ें -

बिहारः नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, दोनों ने हाथ जोड़कर किया एक-दूसरे का स्वागत

बिहारः जातीय जनगणना के खिलाफ खुलकर सामने आई BJP, तेजस्वी और नीतीश की मुलाकात से पहले खेला दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget