एक्सप्लोरर

सुशील मोदी बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी निभाऊंगा, कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि बीजेपी और संघ परिवार ने उन्हें 40 सालों के सियासी जीवन में जो कुछ दिया है उतना किसी दूसरे को नहीं मिला होगा.

पटना: बिहार में इस बार नई सरकार की तस्वीर पहले से बिल्कुल अलग होने की उम्मीद है. सबसे बड़ी बात ये मानी जा रही है कि सुशील मोदी डिप्टी सीएम के पद पर नहीं बैठेंगे. सूत्रों के मुताबिक, ये लगभग तय हो चुका है और इस पद के लिए दो नाम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नाम का औपरचारिक एलान बाकी रह गया है. इस बीच सुशील मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता का पद तो उनसे कोई नहीं छीन सकता है.

सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें आगे जो जिम्मेदारी देगी वो उसका निर्वहन करेंगे. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “बीजेपी और संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.”

सुशील मोदी के इस ट्वीट का ये मतलब निकाला जा रहा है कि अब वे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे. यानी कुल मिलाकर बिहार में नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी नहीं दिखेगी.

तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी से जुड़ी जानकारी

तारकिशोर प्रसाद को आज बीजेपी विधानमंडल का नेता चुना गया है. वे कटिहार से विधायक का चुनाव जीतकर आए हैं. तारकिशोर वैश्य समाज से आते हैं और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है. वहीं रेणु देवी बेतिया शहरी क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुनी गई हैं. वे नोनिया समाज से आती है. रेणु देवी को बीजेपी विधानमंडल का उपनेता चुनाव गया है. इन दोनों को नेता चुने जाने पर सुशील मोदी ने बधाई दी.

सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, “ताड़किशोरजी को भाजपा विधानमंडल का नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर कोटिशः बधाई !” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी के भाजपा विधान मण्डल दल के उप नेता सर्वसम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई!”

राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल शाम 4.30 बजे शपथ ग्रहण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget