एक्सप्लोरर

Bihar Crime: लगातार हो रही हत्या पर बिहार में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहते हैं सत्ता पक्ष और विपक्ष

Nitish Government: बिहार में अपराध चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है. तेजस्वी यादव हर रोज अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर रहे हैं, तो सत्ता पक्ष का रटा रटाया जवाब है कि कार्रवाई हो रही है.

बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. इसमें राजधानी पटना हो या राज्य के अन्य जिले, पिछले 10 दिनों के आंकड़ों में 22 से अधिक हत्याएं अब तक हो चुकी हैं. हालांकि कुछ रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है. लगातार हो रही हत्या पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर भी रहा है और बिहार में इसको लेकर सियासत भी पूरी तरह गर्म है.

चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा 

ऐसा दिख रहा है कि कहीं न कहीं आगामी चुनाव में यह बड़ा मुद्दा बन सकता है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो हर रोज अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर रहे हैं, तो सत्ता पक्ष का रटा रटाया जवाब है कि कार्रवाई हो रही है. सवाल यह है कि अपराध की श्रेणी में आने वाले जघन्य अपराध हैं, लेकिन अन्य अपराधों की अपेक्षा हत्या ज्यादा हो रही है.

और इस पर विपक्ष के सभी दल के लोग इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से जहां एक्स पर पोस्ट करके लगातार हत्याओं का आंकड़ा प्रतिदिन दिया जा रहा है तो तेजस्वी यादव ने कई बार कहा है कि नीतीश कुमार से अचेत हो गए है. उनसे बिहार संभाल नहीं रहा है अधिकारी लोग सरकार चला रहे हैं .

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जिस तरह से राजधानी पटना में बड़े-बड़े व्यवसायियों की हत्या हो रही है तो पूरे बिहार में रोजाना 2 या 3 तो कभी और ज्यादा भी हत्याएं हो रही है. इससे साफ लग रहा है कि अपराधियों में पुलिस प्रशासन का भय पूरी तरह समाप्त हो गया है और सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि यह लोग जंगल राज की बात करते थे अब वह खुद बताएं कि अभी कौन सा राज चल रहा है. ऐसा कोई दिन नहीं है जो किसी ना किसी के घर में मातम पसरा हो. बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और इस चुनाव में इस चीत्कार का करारा जवाब देगी. 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी.

बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि यह बात सही है कि पटना या कई जगहों पर हत्या हो रही है, लेकिन जो भी हत्या हो रही है वह प्लानिंग हत्या है. पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई भी कर रही है. गोपाल खेमका की हत्या हुई तो चंद दिनों में ही मामला उजागर हो गया. शूटर से लेकर साजिशकर्ता तक गिरफ्तार हो गए. एक अपराधी का इनकाउंटर करके मार गिराया गया.

बीजेपी प्रवक्ता का क्या है कहना?

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ पटना नहीं जहां-जहां जो भी हत्या या कोई भी क्राइम हो रहा है तो उसका कुछ घंटे में ही पुलिस उद्भेदन कर रही है. अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया कि अपने शासनकाल को देखें, जहां अपराध होते थे और अपराधी का सूत्रधार मुख्यमंत्री आवास होता था. यह लोग भुलावे में जी रहे हैं. जनता उस दिन को फिर आने नहीं देगी और एनडीए की फिर से सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें: लालू यादव का NDA सरकार पर AI वार, कहा- लोकतंत्र खतरे में, चरवाहा विद्यालय का छेड़ा जिक्र

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget