एक्सप्लोरर

स्कूल के संचालक को छात्र ने मारी थी गोली, नालंदा में आरोपी के मामा समेत दो गिरफ्तार

Nalanda Crime: छात्र ने संचालक से बदला लेने के लिए साजिश रची थी. इस पूरे मामले का खुलासा टेक्निकल एविडेंस के आधार पर किया गया है. हालांकि छात्र अभी फरार है.

Nalanda Two Accused Arrested: बिहार के नालंदा में बीते गुरुवार की शाम को बदमाशों ने संत जोसफ अकादमी के संचालक जोसेफ टीटी उर्फ बाबू सर को गोली मारकर जख्मी कर दिया था, घटना के बाद जिले की पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहा था, रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. एसपी भारत सोनी ने घटना का कारण भी बताया है.

छात्र रेयान अभी भी फरार

स्कूल संचालक जमशेदपुर जा रहे थे, तभी दीपनगर थाना इलाके के देवधा गांव स्थिति भवानी होटल के पास मौका मिलते ही बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी. पुलिस ने इस मामले में दो बदमाश को गिरफ्तार किया है. चर्चा है कि जल्दबाजी में पुलिस के जरिए इस मामले का खुलासा किया गया है क्योंकि छात्र रेयान अभी भी फरार है. पूरा मामला स्कूल से जुड़ा हुआ है.

एसपी भारत सोनी ने बताया कि छात्र को निष्कासित करने पर स्कूल संचालक को गोली मारी गई है. छात्र को स्कूल से निकालने के बाद उसे काफी बेज्जती महसूस हो रही थी इसी को लेकर छात्र ने संचालक से बदला लेने के लिए साजिश रची थी, हालांकि अभी संचालक की स्थिति ठीक है और निजी अस्पताल में भर्ती हैं. इस पूरे मामले का खुलासा टेक्निकल एविडेंस के आधार पर किया गया है.

अपराधियों ने संलिप्तता स्वीकार की

पुलिस ने इस मामले में अपराधकर्मियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी और एक जिंदा कारतूस 765mm और मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगी अपराधकर्मियों का नाम भी बताया है. अनुसंधान के क्रम में स्पष्ट हुआ है कि संत जोसेफ स्कूल को प्रिंसिपल जोसेफ टीटी के जरिए करीब दो वर्ष पूर्व अपने विद्यालय के रेयान नमक छात्र को आचरण सही नहीं होने पर निकाल दिया था.

इसी को लेकर घटना को अंजाम देने के लिए रेयान के मामा आरफीन कुदरत उर्फ साजी मास्टर माइंड निकला है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभी इस मामले में रेयान समेत तीन लोग अभी भी फरार हैं, जिससे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: बिहार के पटना में बेखौफ हुए अपराधी, आए दिन संगीन वारदातों को दे रहे अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget