एक्सप्लोरर

'बिहटा एयरपोर्ट कर्पूरी ठाकुर के नाम से हो', उपेंद्र कुशवाहा ने की मांग, लालू यादव पर भड़के

Bihta Airport: सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरक्षण हो या जातीय गणना सभी दलों ने समर्थन किया था. उसी तरह सभी दल के लोग इस मुहिम में एक साथ मिलकर एक आवाज उठाएं.

MP Upendra Kushwaha: पटना के राष्ट्रीय लोक मोर्चा कार्यालय में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दिन कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए प्रेरणा ग्रहण करते हैं. कर्पूरी ठाकुर हमेशा दबे कुचले लोगों के साथ खड़े रहते थे. प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को यादगार बनाने के लिए उनको भारत रत्न देकर सम्मान देने का काम किया. इसके लिए वो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के प्रति शुक्रगुजार हैं.

कर्पूरी ठाकुर के लिए चलाएंगे मुहिम

वहीं उन्होंने कहा कि पटना के बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है. इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से रखा जाए. राज्यसभा में मैंने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है. सिर्फ मैंने प्रस्ताव नहीं रखा है इस कार्य को पूरा किया जाए इसके लिए मैं काम भी करूंगा. बिहार के सभी दलों के नेताओं से मेरी अपील है कि कर्पूरी ठाकुर के लिए मेरे इस मुहिम में साथ दें. ये कोई दल की मुहिम नहीं है. यह बिहार के लिए मांग की जा रही है.

उन्होंने कहा कि आरक्षण हो या जातीय गणना सभी दलों ने समर्थन किया था. उसी तरह सभी दल के लोग इस मुहिम में एक साथ मिलकर एक आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को कर्पूरी ठाकुर ने अपना आशीर्वाद दिया था, मगर लालू प्रसाद यादव ने उस आशीर्वाद को जनता के साथ अन्नय के लिए उपयोग किया. कुंभ को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव हर बात को लेकर राजनीति करना चाहते हैं. करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है कुंभ. लालू प्रसाद यादव का बयान करोड़ों लोगों के भावना को ठेस पहुंचाने का काम किया है. लालू प्रसाद यादव ने जो बयान दिया है, उस पर मुकदमा भी हो सकता है.

दिल्ली रेल हादसे पर उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा?

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारा संविधान कहता है किसी के धर्म के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए. वहीं दिल्ली रेल हादसे पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में जो रेल हादसा हुआ, मैं उससे काफी दुखी हूं. दिल्ली में जो घटना हुई किस कारण से घटना हुई इस पर बयान देना आसान होता है. मगर घटना की जांच होने के बाद ही घटना की सत्यता का पता चल सकता है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ में मोतिहारी की बेबी कुमारी की मौत, शव पहुंचा तो परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget