एक्सप्लोरर

Bihar: ‘भारत में 90 % कन्वर्टेड मुसलमान…', अशोक चौधरी के बयान पर JDU और RJD की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Patna News: नालंदा में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया था. इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही.

नालंदा: बिहार के नालंदा में शनिवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को मुसलमानों पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत में 90 % मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं. इस पर रविवार को जेडीयू और आरजेडी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू प्रवक्ता ने अशोक चौधरी के बयान से सहमति जताई है. अफजल अब्बास ने कहा भारत में हिन्दू व अन्य धर्म के लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया क्योंकि वहां एकता है. वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि कुछ लोग मजहबी बातों का भी धार्मिक एंगल निकालकर उसको दूसरे दिशा में विरोध का माध्यम बनाते हैं.

जेडीयू का समर्थन तो आरजेडी ने रखी बात

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भारत में जो संवैधानिक व्यवस्था है, उसके अंतर्गत ही सभी मजहब के लोग अपने धार्मिक कार्यों को कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग मजहबी बातों का भी धार्मिक एंगल निकालकर उसको दूसरे दिशा में विरोध का माध्यम बनाते हैं. जेडीयू प्रवक्ता ने अशोक चौधरी के बयान से सहमति जताई है. कहा कि भारत में हिन्दू और अन्य धर्म के लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया क्योंकि वहां एकता, आपसी भाईचारा है, इबादत करने व एक साथ खाने पीने में कोई भेदभाव नहीं है. इसी बुनियाद पर इस्लाम फला फूला है. 55 देशों में इस्लाम का परचम लहरा रहा है. अब तक अब्बास जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर बोले. उनके बयान से सहमत हैं.

नालंदा में अशोक चौधरी ने दिया था बयान

जेडीयू द्वारा बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ले में भीम चौपाल का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ जितेंद्र, एमएलसी रीना यादव ने शिरकत की. इस दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने मुसलमानों पर विवादित बयान दिया. कहा कि भारत में 90 % मुसलमान कन्वर्टेड मुसलमान हैं. ये सब दलित हैं जो ब्राह्मणवादी व्यवस्था के तहत छुआछूत में फंस गए. तब कुछ लोग मुसलमान और कुछ बुद्धिस्ट बन गए.

कोई मुसलमान अफगान से नहीं आए हैं

अशोक चौधरी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी हिन्दू मुस्लिम करते रहती है. उन्होंने कहा कुछ भी कीजिए तो हिन्दू मुस्लिम करेगा मुस्लमान की बात कह रहें है, कोई मुस्लमान लंदन या अमेरिका से नहीं आए हैं. यह सब दलित हैं जो ब्राह्मणवादी व्यवस्था के तहत छुआछूत में फंसा दिया, तब कुछ लोग मुसलमान और कुछ बुद्धिस्ट बन गए. वहां छुआछूत नहीं था. मंत्री ने कहा कोई मुसलमान अफगान से नहीं आए हैं. बीजेपी के लोग बेवजह हवा पानी बनाते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘33 की उम्र में तेजस्वी की 52 संपत्ति’, सुशील मोदी का उपमुख्यमंत्री पर हमला, CM नीतीश को दिया ये चैलेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget