एक्सप्लोरर

Bihar Election Result 2020: जानिए- रुझानों में किसे मिला 122 सीटों का बहुमत, NDA या महागठबंधन?

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था. आज सभी चरणों में हुए मतदान को लेकर मतों की गिनती हो रही है. आज यह तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक बिहार की सत्ता किसके पास होगी....

Bihar Election Result 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं. रुझानों में महागठबंधन ने 122 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया है. महागठबंधन में तेजस्वी की आरजेडी सबसे आगे चल रही है. आरजेडी ने 84 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है और कांग्रेस ने करीब 18 सीटों पर बढ़त बनाई है. वहीं एनडीए ने 92 सीटों पर बढ़त बना रखी है. एनडीए में बीजेपी की 50 और जेडीयू की 35 सीटों पर बढ़त है. वहीं चिराग पासवान की पार्टी की दो सीट पर बढ़त है. अन्य किसी पार्टी ने अभी तक रुझानों में कोई बढ़त नहीं बनाई है.

वोटों की गिनती के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि अभी पोस्टल बैलेट गिने जा रहे हैं. हमे अभी इंतजार करना होगा. ये सिर्फ रूझान है. पहले भी देखा गया है कि रूझान में जो दल आगे चल रहा होता है तो वो बाद में पीछे हो जाता है.

एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे? एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 104 से 128 सीटों, महागठबंधन को 108 से 131 सीटें और एलजेपी को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं अन्य के खाते में चार से आठ सीटें जा सकती हैं. एग्जिट पोल सामने आया है कि इस बार बिहार चुनाव में वोटर्स ने बदलाव की बयार लाने का मन बना लिया है.

क्या थे बिहार में साल 2015 के नतीजे 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी, जिसे 71 सीटें हासिल हुई थी. इसके अलावा बीजेपी को 53, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थी. 2015 में नीतीश कुमार की जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी और कांग्रेस ने महागठबंधन बनाकर बीजेपी, आरएलएसपी और एलजेपी के गठबंधन पर जीत हासिल की थी.

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान हुआ था. आज सभी चरणों में हुए मतदान को लेकर मतों की गिनती हो रही है. आज यह तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक बिहार की सत्ता किसके पास होगी. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2020 Results LIVE: वोटों की गिनती शुरू, जानिए नीतीश और तेजस्वी में कौन आगे

MP By-Election 2020 Results Live: मध्य प्रदेश में शिवराज बचाएंगे सरकार या कमलनाथ करेंगे वापसी, वोटों की गिनती शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget