एक्सप्लोरर

Bihar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर अब बिहार के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 'अगर नफरत फैलाने की कोशिश की तो...'

Bageshwar Dham News: पटना से करीब 25 किलो मीटर दूर नौबतपुर में 13 से 17 मई तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन करने जा रहे हैं. उनके दौरे को लेकर पक्ष-विपक्ष में घमासान शुरू हो गया है.

Dhirendra Shastri Bihar Visit: बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 मई को बिहार में कथा करने के लिए आ रहे हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है. सत्तापक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज हो गई है. एक तरफ जहां बजरंग दल, वीएचपी और आरएसएस जैसे हिंदूवादी संगठन उनकी कथा को लेकर जोर शोर से तैयारियों में लग गए हैं वहीं सत्तापक्ष भी शास्त्री को बिहार में घुसने से रोकने की तैयारियों में लग गया है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच हुई जुबानी जंग के बाद अब बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने बागेश्वर धाम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि नफरत पैदा करने की अगर कोशिश की जायेगी तो जिस तरह आडवाणी को गिरफ्तार किया गया था उसी तरह धीरेंद्र शास्त्री को भी गिरफ्तार किया जायेगा.

'धीरेंद्र शास्त्री यदि कोई गंदा काम करने आएंगे तो...'
राजद द्वारा किशनगंज में आयोजित अंबेडकर परिचर्चा में शामिल होने पहुंचे शिक्षामंत्री चंद्रशेखर से जब कहा गया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुद्दे पर गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार को चुनौती दी है तो इस पर उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह क्या कहते है इससे उन्हें कोई लेना देना नही है, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री अगर नफरत पैदा करने की कोशिश करेंगे तो जिस तरह  आडवाणी जेल गए थे उसी तरह धीरेंद्र शास्त्री भी जेल जाएंगे. शिक्षा मंत्री ने कहा की अगर धीरेंद्र शास्त्री कोई गंदा काम करने आयेंगे तो बिहार इसकी इजाजत नहीं देगा.

13 मई को बिहार आ रहे हैं बागेश्वर बाबा
बता दें कि पटना से करीब 25 किलो मीटर दूर नौबतपुर में 13 से 17 मई तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथावाचन करने जा रहे हैं.  पंडित शास्त्री के कार्यक्रम में हजारों लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है. वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Amit Shah News: बिहार के दरभंगा में गृह मंत्री अमित शाह पर नालसी केस दर्ज, कर्नाटक चुनाव से जुड़ा है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget