एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने चिराग पासवान को बताया बच्चा, मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी यादव

Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को न सिर्फ हमने सम्मान दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था. चिराग पासवान अभी बच्चा है.

Patna News: लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के मोकाम और गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी का चुनाव प्रचार करने जाने वाले हैं. उनके इस कदम पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि चिराग पासवान पहले से ही बीजेपी के साथ है. उन्होंने कहा कि यह सब लोग जान रहे हैं. वह ठीक ही कर रहा है. नीतीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जदयू के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करवाया गया था, यह सब जानते हैं किसने खड़ा करवाया था. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो एक नवंबर को मोकामा और गोपालगंज में चुनाव प्रचार करेंगे.

चिराग पासवान पर क्या बोले नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान को न सिर्फ हमने सम्मान दिया बल्कि शुरुआती दिन से ही हमने उनका समर्थन किया था. चिराग पासवान अभी बच्चा है. रामविलास पासवान ने दिल्ली में जाकर दूसरा विवाह किया था, जब रहते थे तो हम जाते रहते थे, हमारा रिश्ता बहुत पुराना है. वह नहीं रहे यह दुखद है, अब लड़का बच्चा जो भी बोल रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी की राय से वो राजद से अलग हुए थे, 2017 में गलती हो गई थी, अब हम लोग फिर एनडीए छोड़ कर वापस अपने जगह पर आ गए हैं.

बिहार में गोपालगंज और मोकामा में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और महागठबंधन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. वहां बीजेपी के समर्थन में चिराग पासवान चुनाव प्रचार के लिए उतर गए हैं. इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने चिराग पासवान पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा पता नहीं बीजेपी कहां-कहां से चुनाव प्रचार करने के लिए ला रही है. जानकारी मिली है कि पड़ोसी राज्यों से भी लोगों को बुलाकर उपचुनाव में प्रचार करवा रही है. 

कहां-कहां चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी को अखबारों की पार्टी बताया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन दोनों ही सीटों पर जीत सुनिश्चित करने जा रही है. उन्होंने कहा नीतीश कुमार प्रचार करने नहीं जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें चोट लगी है. आज मुख्यमंत्री जी वीडियो के माध्यम से गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए संदेश भेजेंगे. राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रचार के लिए नहीं जाने पर भी बीजेपी में डर का माहौल है. तेजस्वी यादव ने कहा कि एक नवंबर को वो और जदयू नेता ललन सिंह मोकामा और गोपालगंज चुनाव प्रचार करने जाएंगे.

बिहार की 2 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. गोपालगंज और मोकामा में एक नवंबर को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. दोनों जगह मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. वहां तीन नवंबर को मतदान होना है. मतगणना 6 नवंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें

Bihar Politics:लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा- बिहार के भविष्य के लिए बीजेपी के साथ आया हूं, नीतीश कुमार पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget