एक्सप्लोरर

Bihar By Election 2022: उपचुनाव से पहले ही असदुद्दीन ओवैसी के उम्मीदवार की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में FIR दर्ज

Bihar Politics: जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एफआईआर के आदेश दिए हैं. अब्दुल सलाम पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

गोपालगंज: बिहार में उपचुनाव के मैदान में उतरी असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी के उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विधानसभा के उपचुनाव में बिना अनुमति लिए नामांकन पर जुलूस निकालने के मामले में असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल सलाम पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन मानते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एफआईआर के आदेश दिए हैं.

नामांकन जुलूस की कराई गई वीडियोग्राफी

वरीय उप समाहर्ता राहुल सिन्हा ने बताया कि अब्दुल सलाम द्वारा आज शुक्रवार को नामांकन जुलूस बिना अनुमति लिए निकाला गया है. नामांकन जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई और उसके आधार पर प्राथमिकी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. उपचुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का यह पहला मामला है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज हुई.

Bihar By Election 2022: उपचुनाव से पहले ही असदुद्दीन ओवैसी के उम्मीदवार की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में FIR दर्ज

कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया

अब्दुल सलाम सदर प्रखंड के तकिया गांव के रहने वाले हैं और चौराव पंचायत के पूर्व मुखिया के साथ वर्तमान में मदरसा इस्लामिया के सचिव भी हैं. गोपालगंज में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है. कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है. कल यानी शनिवार से स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी. बता दें कि इस सीट पर बीएसपी से इंदिरा यादव यानी तेजस्वी यादव की मामी, आरजेडी से मोहन प्रसाद गुप्ता और बीजेपी से कुसुम देवी मैदान में हैं.

एनडीए सरकार टूटने और महागठबंधन सरकार बनने के बाद बिहार में यह पहला उपचुनाव हो रहा है. गोपालगंज से बीजेपी के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे सुभाष सिंह लंबे समय से बीमार थे. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. लगातार चार बार से वो जीत रहे थे. बीजेपी की यह परंपरागत सीट है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Flood Update: भागलपुर में गंगा नदी उफान पर, कई घर विलीन, अपने ही हाथों से खुद का आशियाना तोड़ रहे ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget