एक्सप्लोरर

युवराज सिंह ने दिल्ली सरकार को दिए 15 हजार N-95 मास्क, केजरीवाल ने कहा- इस सहयोग का आभारी हूं

युवराज सिंह के इस सहयोग के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया है. केजरीवाल ने युवराज सिंह से कहा, "कैंसर पर आपके द्वारा पाई गई विजय प्रेरणादायक है, खासतौर पर आज के समय में."

नई दिल्ली: कोरोना के इस मुश्किल वक्त में सभी देशवासी एक दूसरे की मदद कर रहे हैं और इस वायरस से लड़ रहे लोगों की हर मुमकिन मदद कर रहे हैं. इस बीच क्रिकेटर, बिजनेसमैन, सेलेब्स और नेता लोगों की मदद में जुटे हुए हैं और सभी राज्य या केंद्र सरकार के राहत कोष में दान कर रहे हैं. अब तक तकरीबन हर क्रिकेटर्स ने पीएम और सीएम राहत कोष में मदद की है जिसमें विराट, सचिन, रैना, युवराज जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इस बीच युवराज सिंह ने एक बार फिर मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है. इस बार उन्होंने दिल्ली सरकार की मदद की है. युवराज ने दिल्ली सरकार को तकरीबन 15 हजार एन-95 मास्क दिए हैं.

एन-95 मास्क विभिन्न अस्पतालों में कोरोना रोगियों का उपचार कर रहे डॉक्टरों एवं नर्सों के उपयोग के लिए हैं. दिल्ली सरकार इससे पहले चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने वाली पीपीई किट की कमी की बात कह चुकी है. दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से भी चिकित्सीय स्टाफ की सुरक्षा के लिए पीपीई किट मुहैया कराने की मांग की थी.

कठिन समय में युवराज सिंह के इस सहयोग के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका शुक्रिया अदा किया है. साथ ही युवराज सिंह द्वारा कैंसर पर पाई गई विजय को आज के दौर में सभी के लिए प्रेरणादायक बताया.

युवराज सिंह ने दिल्ली सरकार को यह सहायता प्रदान करते हुए एक ट्वीट के माध्यम से कहा, "हेल्थ केयर प्रोफेशनल कोरोनावायरस से लड़ाई में हमारे सच्चे हीरो हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को यह सहयोग देते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं."

युवराज सिंह के इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका धन्यवाद किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "युवराज दिल्ली आपके इस उदार सहयोग के लिए बहुत आभारी है." केजरीवाल ने युवराज सिंह से कहा, "कैंसर पर आपके द्वारा पाई गई विजय प्रेरणादायक है, खासतौर पर आज के समय में."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget