एक्सप्लोरर

Anshu Malik: रेसलर अंशु मलिक के फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Anshu Malik: भारतीय रेसलर अंशु मलिक के फर्जी आपत्तिजनक वीडियो मामले में पुलिस ने जींद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अंशु के इस समय चेन्नई में अपने घुटने का इलाज कराने गई हैं.

Anshu Malik Fake Viral Video Case: महिला रेसलर अंशु मलिक के कथित वायरल फर्जी वीडियो को लेकर इस समय काफी बहस हर तरफ देखने को मिल रही है. पहलवान अंशु मलिक ने बताया कि वायरल हो रही वीडियो उनकी नहीं है और यह पहले भी वायरल हो चुकी है. इस वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. किसी ने मुझे बदनाम करने के लिए यह शर्मनाक हरकत की है. अब इस पूरे मामले पर FIR दर्ज होने के बाद डीएसपी रवि खुंडिया का बयान भी सामने आया है.

डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को इस मामले में जींद से गिरफ्तार किया है. वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं यदि कोई भी यदि ऐसी कोई वीडियो फॉरवर्ड करेगा या फिर किसी चैनल पर डालेगा तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

अंशु मलिका का 30 सेकंड का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उनके पिता ने इस मामले में जींद के सदर थाने में FIR दर्ज कराई थी. वहीं अंशु के चाचा ने बताया कि उसकी तस्वीर को इंटरनेट से लिया गया और उसे मॉर्फ्ड कर दिया गया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह वीडियो लगभग 2 साल पुराना है.

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला रेसलर

साल 2021 में हुई वर्ल्ड रेसलर चैंपियनशिप में अंशु मलिक 57 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल को अपने नाम करने में कामयाब हुई थी. इसी के साथ वह इस मामले में पहली भारतीय महिला रेसलर भी बन गई. साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में अंशु 57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल इवेंट के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी, लेकिन वहां उन्हें हार मिलने की वजह से सिल्वर मेडल से ही खुश होना पड़ा.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: संजू सैमसन के लिए इरफान पठान ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, बोले - 'मुझे भी होती निराशा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 1 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीसरा मेडल, मोना-अवनी के बाद कपिल परमार का कमाल
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में भारत को तीसरा मेडल, मोना-अवनी के बाद कपिल परमार का कमाल
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
एशियन पैरा गेम्स 2026 में मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में रचा इतिहास
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल
जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget