एक्सप्लोरर

धीमी बल्लेबाजी करने को लेकर निशाने पर आए धोनी तो सौरव गांगुली ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

सौरव गांगुला महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में आ गए हैं. उन्होंने कहा है कि वह इससे ज्यादा चिंतित नहीं हैं क्योंकि धोनी पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे महेन्द्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास सफल होने के लिए अनुभव और क्षमता दोनों है. अपनी अगुवाई में भारत को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले धोनी आफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में जूझते दिखे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई.

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरूवार को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने से पहले वह संघर्ष करते दिखे. हालांकि 61 गेंद में 56 रन की उनकी पारी से मैनचेस्टर में भारत ने सात विकेट पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत यह मैच 125 रन से जीता.

देश के लिए 113 टेस्ट और 311 एकदिवसीय खेलने वाले गांगुली को हालांकि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा कमी नहीं दिखी. देश के सबसे सफल कप्तानों में शुमार गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ ऐसा कभी कभार होता है और मैं इससे ज्यादा चिंतित नहीं हूं. हां, धोनी पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं. पिछले साल भी जब वह इंग्लैंड आये थे तो स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे.।’’

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘धोनी को ऐसे बल्लेबाज का साथ चाहिए जो उनके साथ तेजी से बल्लेबाजी कर सके. बल्लेबाजी क्रम में तीसरे स्थान पर विराट कोहली, चौथे पर राहुल और पांचवें स्थान पर वह होते है तो पंड्या जैसे बल्लेबाजों के साथ स्थिति आसान हो जाती है क्योंकि वे बड़े शाट लगाते रहते है. ’’

गांगुली ने कहा कि धोनी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर शक करना सही नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी पर कोई बयान देने से पहले मैं इंतजार करना चाहूंगा। खासकर उनके स्ट्राइक रेट पर क्योंकि उनके पास गेंद को सीमारेखा के पार भेजने की क्षमता है.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिया और चेतन की लव स्टोरी का क्रिकेट से है खास कनेक्शन, पहली मुलाकात की कहानी उड़ा देगी होश
सिया और चेतन की लव स्टोरी का क्रिकेट से है खास कनेक्शन, पहली मुलाकात की कहानी उड़ा देगी होश
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानें भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानें भारत और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन
Women T20 World Cup Prize 2026 Money: 2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी कितनी है? जानें पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से कम है या ज्यादा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget