एक्सप्लोरर

ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मिली बंपर प्राइज मनी, IPL में कई दिग्गजों को नहीं मिली इतनी बड़ी रकम

World Chess Championship 2024: भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के बाद गुकेश की पुरस्कार राशि की खूब चर्चा हो रही है.

World Chess Championship 2024 D Gukesh Prize Money: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शतरंज की दुनिया में एक नया अध्याय लिखा है. सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 में उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के स्कोर से हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता. इस जीत के साथ ही 18 वर्षीय गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले वे दूसरे भारतीय हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी जीत की बधाई
इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "डी. गुकेश इतिहास के सबसे युवा विश्व चैंपियन हैं!" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी. पीएम मोदी ने इसे "ऐतिहासिक और प्रेरणादायक" बताया और कहा कि यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है.

गुकेश को कितनी इनामी राशि मिली?
इस जीत के बाद डी. गुकेश की इनामी राशि की खूब चर्चा हो रही है. 18 साल की उम्र में गुकेश को इतनी इनामी राशि मिली है जो आईपीएल में बड़े से बड़े खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से भी ज्यादा है.

फिडे के नियमों के अनुसार, प्रत्येक मैच जीतने पर 200,000 डॉलर (करीब 1.69 करोड़ रुपये) का इनाम मिलता है. गुकेश ने तीन मैच जीतकर 600,000 डॉलर (करीब 5.09 करोड़ रुपये) कमाए, जबकि डिंग लिरेन ने दो मैच जीतकर 400,000 डॉलर (करीब 3.39 करोड़ रुपये) जीते.

कुल पुरस्कार राशि 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 21.2 करोड़ रुपये) थी. इसमें से 1.5 मिलियन डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) दोनों खिलाड़ियों में बराबर-बराबर बांटे गए. प्रत्येक खिलाड़ी को 750,000 डॉलर (करीब 6.36 करोड़ रुपये) मिले.

डी. गुकेश को कुल 1,350,000 डॉलर (करीब 11.45 करोड़ रुपये) की राशि मिली, जबकि डिंग लिरेन को 1,150,000 डॉलर (करीब 9.75 करोड़ रुपये) मिले.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS Viewership: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ने टेस्ट क्रिकेट को बनाया ब्लॉकबस्टर, व्यूअरशिप के तोड़े सभी रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
शर्मनाक हार से सबसे नीचे खिसका पाकिस्तान, देखें WTC टेबल का ताजा हाल
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने का समीकरण, यहां समझें
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जाने का समीकरण, यहां समझें
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget