एक्सप्लोरर

महिला टी20 चैलेंज: मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने मिताली की वेलोसिटी को 9 विकेट से हराया

महिला टी20 चैलेंज में मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स टीम की यह पहली जीत है. वहीं मिताली की वेलोसिटी की यह पहली हार है.

Women's T20 Challenge: महिला टी20 चैलेंज के दूसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने मिताली राज की वेलोसिटी को 9 विकेट से हरा दिया. ट्रेलब्लेजर्स की गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए वेलोसिटी की टीम को 47 रनों पर रोक दिया और फिर उसकी बल्लेबाजों ने 7.5 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

महिला टी20 चैलेंज में मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स टीम की यह पहली जीत है. वहीं मिताली की वेलोसिटी की यह पहली हार है. वेलोसिटी की टीम ने अपने पहले मैच में सुपरनोवाज़ को पांच विकेट से हराया था.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिताली की वेलोसिटी की शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ही ओवर में 17 रनों के स्कोर पर शेफाली वर्मा 9 गेंदो में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद अगले ओवर में सिर्फ तीन रन बनाकर डेनियल वैट भी आउट हो गईं. इन दोनों के आउट होने के बाद वेलोसिटी की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

इस दौरान मिताली राज 01, वेदा 00, सुषमा वर्मा 01 और पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली सुने लूस सिर्फ 04 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इन शुरुआत झटको से टीम उबर नहीं सकी और पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 47 रनों पर ढ़ेर हो गई. ट्रेलब्लेजर्स की घातक गेंदबाजी के आगे वेलोसिटी की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी.

वहीं ट्रेलब्लेजर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 3.1 ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 9 रन देकर चार विकेट झटके. इसके अलावा झूलन गोस्वामी और गायकवाड़ को दो-दो सफलता मिलीं.

इसके बाद सिर्फ 48 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर 7.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. ट्रेलब्लेजर्स के लिए डिएंड्रा डोटिन ने 28 गेंदो में नाबाद 29 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके निकले. वहीं रिचा घोष 10 गेंदो में 13 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget