एक्सप्लोरर

2019 में संन्यास को लेकर फैसला करेंगे सिक्सर किंग युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने संन्यास को लेकर अहम बयान दिया है. हालांकि युवराज ने अपने संन्यास को लेकर तारीख का एलान नहीं किया है.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने संन्यास को लेकर अहम बयान दिया है. हालांकि युवराज ने अपने संन्यास को लेकर तारीख का एलान नहीं किया है. लेकिन उन्होंने ये साफ कर दिया कि वो 2019 के बाद अपने करियर को लेकर फैसला करेंगे. एएनआई के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने कहा, 'मैं उस साल के आखिर में फैसला करूंगा. हर किसी को कभी न कभी यह फैसला लेना पड़ता है. मैं साल 2000 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहा हूं. करीब 17-18 साल हो गए हैं. इसलिए मैं अब 2019 के आखिरी में जरूर फैसला करूंगा.' मौजूदा समय में युवराज सिंह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा हैं. टीम इंडिया का ये वर्ल्डकप हीरो मौजूदा समय में बल्ले से वैसे प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है जिसके लिए वो जाना जाता है. आईपीएल 2018 के अपने पांच मैचों में उन्होंने कुल 32 रन बनाए हैं. जबकि अब भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के सबसे स्टाइलिश क्रिकेटर्स में से एक हैं और उन्होंने अपने 18 साल लंबे करियर में कई अहम मकाम हासिल किए हैं. युवराज सिंह भारत के लिए साल 2007 और 2011 में विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं. उन्होंने इन दोनों टूर्नामेंट्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. साल 2007 विश्वकप में उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी आतिशी पारी खेली जिससे उन्होंने भारत को एकतरफा मैच जिता दिए. साल 2007 टी20 विश्वकप के दौरान ही उन्होंने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे. जबकि साल 2011 विश्वकप में तो वो कैंसर के बावजूद टीम को विश्व विजेता बना गए. युवराज सिंह का संन्यास क्रिकेट प्रेमियों के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ा झटका होगा. साल 2000 में भारत के लिए अपना डेब्यू करने वाले इस स्टार ने देश के लिए 304 वनडे, 58 टी20 और 40 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने क्रमश: 8701, 1177 और 1900 रन बनाए हैं. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में युवराज के नाम कुल 17 शतक शामिल हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
भारत से टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम पर गिरी गाज, बाहर का दिखाया गया रास्ता
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
टेस्ट में जो रूट और इंटरनेशनल रन में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर के दोनों अटूट रिकॉर्ड टूट जाएंगे?
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी
पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget