एक्सप्लोरर

सरफराज अहमद की पत्नी ने आखिर क्यों पूछा- धोनी ने संन्यास ले लिया क्या? जानिए

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी ने आखिर क्यों कहा कि क्या धोनी ने संन्यास ले लिया है. आइए जानते हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी हाल में ही टीम के कप्तान सरफराज अहमद को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से हटा दिया है. अब उनकी पत्नी से जब सरफराज के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया है. सरफराज अहमद की पत्नी खुशबख्त सरफराज के संन्यास लेने की अटकलों से बेहद खफा हैं और उन्होंने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है.

अखबार ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ से बातचीत में खुशबख्त ने कहा, “सरफराज और मैं कप्तानी जाने से दुखी नहीं हैं. हम पीसीबी के फैसले का सम्मान करते हैं. हमें पहले ही बता दिया गया था कि इन्हें (पति सरफराज) कप्तानी से हटाया जा रहा है. ये जिंदगी का अंत नहीं है. अब वो बिना दबाव के ज्यादा बेहतर खेल सकेंगे.''

खुशबख्त ने आगे कहा,''आखिर उन्हें रिटायरमेंट की जरूरत क्या है. वो सिर्फ 32 साल के हैं. धोनी की उम्र क्या है? क्या इस उम्र में कोई संन्यास लेता है? मैं जानती हूं कि मेरे पति शानदार वापसी करेंगे.''

बता दें कि सरफराज को PCB ने न सिर्फ कप्तानी से हटाया है बल्कि यह भी कहा है कि वह आगे होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे में उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी. बता दें कि सरफराज ने 50 एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया और 5 अर्द्धशतकों की मदद से 804 रन बनाए. उनके नेतृत्व में खेले गए 50 वनडे मैचों में 28 में पाकिस्तान को उन्होंने जीत दिलाई है. टेस्ट की बात करें तो 13 मैचों में 4 मैच में सरफराज ने जीत दिलाई जबकि T20 में पाकिस्तान उनकी कप्तानी में 37 मैचों में से 29 मैच जीता. खबरों की माने तो अब टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अजहर अली टेस्ट टीम के नए कप्तान होगे. वहीं बाबर आजम टी-20 टीम की कमान संभालेंगे.

यह भी पढ़ें

PCB ने सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाया, ये हो सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कैप्टन

कप्तान की छुट्टी के बाद भी बदलते नहीं दिख रहे हैं पाकिस्तान में क्रिकेट के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
3 साल तक ICC से बैन झेलने वाले खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ODI में किया ऐतिहासिक कारनामा
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट, फैंस ने लगा दी क्लास
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget