एक्सप्लोरर

जब भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में चली गई थी 6 लोगों की जान, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

क्रिकेट का जुनून भारतीय फैन्स के सिर चढ़कर बोलता है. बात अगर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को मैदान पर नजदीक से खेलते देखने की हो तो, क्रिकेट फैन्स कुछ भी कर सकते हैं. इस बार इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. ऐसा एक वाकया हैरान करने वाला है जब ईडन गार्डन्स पर टिकट ब्रिकी के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली. हर क्रिकेट फैन्स अपने फेवरेट प्लेयर को करीब से खेलते देखना चाहता है. जिसकी वजह से टिकट ब्रिकी के दौरान काफी भीड़ देखने को मिलती है. कई बार यह बड़ी परेशानी की वजह भी बन जाती है. आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है. इस घटना के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में 6 लोगों की जान चली गई थी. दरअसल साल 1969 के नवंबर और दिसंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई. दोनों देशों के बीच खेली गई इस टेस्ट सीरीज में दर्शकों ने बड़ा उपद्रव किया. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया.

12 से 16 दिसंबर के बीच ईडन गार्डन्स पर खेले गए इस मुकाबले में कंगारू टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी. भारत ने पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में 335 रनों का स्कोर किया. कंगारू टीम को मैच जीतने के लिए 38 रनों का टारगेट मिला जो उसने बिना कोई विकेट खोए आसानी से हासिल कर लिया. ये टेस्ट मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया था.

India vs Bangladesh: ईडन गार्डन्स में 32 रन बनाते ही विराट कोहली रचेंगे ये बड़ा इतिहास

उन दिनों टेस्ट मैच देखने के लिए प्रत्येक दिन के लिए टिकट खरीदना पड़ता था. चौथे दिन जब ये टेस्ट मैच शुरू हुआ तो उससे पहले टिकट काउंटर पर काफी भीड़ थी. टिकट ब्रिकी के दौरान भगदड़ हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. इस टेस्ट मैच के दौरान भारतीय दर्शक टीम इंडिया को हारते देखना नहीं चाहते थे. मैच रोकने के लिए दर्शकों ने पिच तक पर हमला कर दिया.

पिंक बॉल अकेले टेस्ट क्रिकेट का कायाकल्प नहीं कर सकती- राहुल द्रविड़

इससे पहले 4 से 9 नवंबर के बीच इसी टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया. दूसरी पारी में भारतीय खिलाड़ी एस वेंकटराघवन को अम्पायर ने गलत आउट दे दिया. ये बात वहां पर बैठे हजारों दर्शकों को पसंद नहीं आई. उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद स्टेडियम के एक स्टैंड में आग भी लगा दी. भारतीय दर्शकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खूब ईंट और पत्थर फेंके. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया. कंगारू टीम ने इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 3-1 से जीता था.

India vs Bangladesh: ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के पहले चार दिन के सभी टिकट बिके- सौरभ गांगुली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित शर्मा नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! टीम में दिखेंगे 7 नए खिलाड़ी
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स
IPL की तरह इंग्लैंड-आयरलैंड में क्यों छक्के नहीं लगा पाए भारतीय बल्लेबाज? 7 मैच में जड़े सिर्फ इतने सिक्स

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget