एक्सप्लोरर

West Indies tour of New Zealand: दूसरे कोविड टेस्ट में भी वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी निगेटिव, 27 को न्यूजीलैंड से मुकाबला

न्यूजीलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज सीरीज शुरू होने से पहले अच्छी खबर आ रही है. दूसरे कोविड टेस्ट में भी वेस्टइंडीज के सारे खिलाड़ियों और स्टॉफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. फिलहाल कैरिबियाई खिलाड़ी क्राइस्टचर्च शहर में आइसोलेशन में है. हाल में ही दूसरी बार सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ की कोविड-19 टेस्ट कराई गई थी. आज न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खबर दी गई कि सारे खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है. कैरेबियाई टीम छह दिन पहले न्यूजीलैंड पहुंची है.

पहला मुकाबला 27 नवंबर को

अब न्यूजीलैंड के कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत छह दिनों के बाद तीसरी बार सारे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ का कोरोना टेस्ट होगा. इसके बाद जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी वो 14 दिन बाद आइसोलेशन से बाहर निकल सकते हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं. टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा. पहला टेस्ट हैमिल्टन में (3 से सात दिसंबर) और दूसरा टेस्ट वेलिंगटन में (11 से 15 दिसंबर) खेला जाएगा.

आईपीएल के बाद न्यूजीलैंड पहुंचेंगे ये सात खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान कीरोन पोलार्ड, टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर, फेबियन एलेन, शिमरोन हेटमॉयर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन और ओसियन थॉमस आईपीएल के समापन के बाद न्यूजीलैंड पहुंचेंगे. यूएई में हो रहा आईपीएल का 13वां सीजन 10 नवंबर को समाप्त होगा. पोलार्ड, होल्डर, एलेन, हेटमॉयर और पॉल आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम का हिस्सा हैं.

कोरोना काल में वेस्टइंडीज का दूसरा दौरा

वेस्टइंडीज एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टीम है जिसने वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे के बीच दूसरे विदेशी दौरे को स्वीकृति दी है. कोविड-19 महामारी के चलते पिछले सात महीने में आईपीएल के अलावा कुछ ही द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं. न्यूजीलैंड दौरे से पहले कैरेबियाई टीम इस साल जुलाई में इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल चुकी है.

पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, 1000 मैच जीतने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने

गौतम गंभीर ने कराया कोविड-19 का टेस्ट, आइसोलेशन में भी गए, कहा- कोरोना वायरस को हल्के में ना लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'
हॉकी इंडिया की भगवा जर्सी पर फिर बवाल, प्रेसिडेंट बोले- 'मेरी जानकारी के बगैर...'
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget