एक्सप्लोरर

WATCH: जब मैदान पर आशीष नेहरा ने धोनी को दी थी गाली

वनडे सीरीज़ में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम आज से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. लेकिन आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज भारतीय टीम के स्टार आशीष नेहरा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं.

नई दिल्ली: वनडे सीरीज़ में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम आज से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ का आगाज़ करेगी. लेकिन आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज भारतीय टीम के स्टार आशीष नेहरा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं. लगभग 19 साल पहले टेस्ट क्रिकेट के रूप में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले नेहरा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनके घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में होने वाला पहला टी20 मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. इस 38 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच भले ही इस साल एक फरवरी को बेंगलुरू में खेला था लेकिन संन्यास की पूर्व घोषणा के कारण उनका इस मैच में खेलना तय है. नेहरा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच अप्रैल 2004 जबकि आखिरी वनडे विश्व कप 2011 में खेला था लेकिन वह आईपीएल और अन्य टूर्नामेंटों में नियमित तौर पर खेलते रहे हैं और इस बीच छोटे प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा भी बने रहे. दिल्ली का यह तेज गेंदबाज अपने परिजनों और शहर के दर्शकों के सामने जब आखिरी मैच खेलने के लिये उतरेगा तो निश्चित तौर पर मैदान के अंदर और बाहर भावनाओं का ज्वार भी उमड़ रहा होगा. लेकिन आज उनके संन्यास के दिन हम आपको साल 2005 में भारत-पाकिस्तान मैच का एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें नेहरा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ को गाली देते नज़र आ रहे हैं. दरअसल नेहरा टीम में धोनी के सीनियर हैं और उन दिनों में धोनी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी थे. 2005 में भारत और पाकिस्तान मैच में शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी कर रहे थे। नेहरा की एक गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी कैच नहीं लपक पाए, जिसके बाद उन्होंने धौनी को गाली दे दी। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया. देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
अफगानिस्तान का ऐतिहासिक ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में खेले 142 ओवर
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है?
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने पर कितनी प्राइज मनी मिलती है?
दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान
दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनें युवराज सिंह, IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने किया एलान

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget