एक्सप्लोरर

WATCH: CCTV में कैद हुई घटना में ड्रेसिंग रूम में भिड़ते दिखे डेविड वॉर्नर-डी कॉक

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट जीतने की कगार पर खड़ी है. लेकिन डरबन टेस्ट के चौथे दिन की घटना का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें क्रिकेट की ये जंग मैदान से ज्यादा बाहर घातक होती नज़र आ रही है.

नई दिल्ली/डरबन: दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला टेस्ट जीतने की कगार पर खड़ी है. लेकिन डरबन टेस्ट के चौथे दिन की घटना का एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें क्रिकेट की ये जंग मैदान से ज्यादा बाहर घातक होती नज़र आ रही है. चौथे दिन चाय के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी जिस वक्त ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे. तब ही ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर और दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक आपस में भिड़ गए. इस वीडियो में दिख रहा है कि वापस अपने ड्रेसिंग रूम में लौटते वक्त डेविड वॉर्नर बेहद गुस्से में डी कॉक पर भड़कते हुए जा रहे हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ हालांकि वॉर्नर को समझाकर आगे जाने के लिए कह रहे हैं. इस दौरान दोनों टीमों के कई खिलाड़ी भी साथ में हैं जो इस मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले उस्मान ख्वाजा फिर टिम पेन और आखिर में कप्तान स्मिथ वॉर्नर को आगे ले जा रहे हैं. लेकिन वॉर्नर इतने ज्यादा गुस्से में हैं कि वो वापस आ-आकर डी कॉक से कुछ कह रहे हैं. इस घटना को बढ़ता देख खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डूप्लेसी भी बीच में आ गए. हालांकि इस वीडियो में डी कॉक शांत नज़र आ रहे थे. दरअसल ये पूरा मामला शुरू हुआ. जब चाय से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए और अनुभवी एबी डीविलियर्स मैदान पर बल्लेबाज़ी करने उतरे. लेकिन एक गेंद खेलने के बाद वो नैथन लायन के ओवर में रन लेने की कोशिश में बिना खाता खोले रन-आउट हो गए. डेवड वॉर्नर ने गेंद को नेथन लायन की तरफ फेंका और लायन ने पहले तो बेल्स उड़ाई. इसके बाद उन्होंने गेंद को डीविलियर्स के पास फेंक दिया. डीविलियर्स का विकेट गिरने के बाद वॉर्नर ने बेहद आक्रामक तरीके से कुछ कहते हुए जश्न मनाया. जिसके बाद डीकॉक और मार्कराम ने बेहतरीन साझेदारी कर 29 ओवरों में मेहमान टीम को महज़ 1 विकेट चटकाने दिया और उन्हें जीत से दूर बनाए रखा. जिसके बाद मैदान पर गर्मागर्मी शुरू हो गई. मैच के बाद शतकधारी एडन मार्कराम ने भी बताया कि मैदान पर खेल के साथ-साथ शब्दों से भी वार किए गए. इस पूरे मामले को बढ़ता देख अब मैच रेफरी जेफ क्रो जांच कर सकते. आईसीसी के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी किसी बल्लेबाज़ के आउट होने पर भाषा, ऐक्शन या इशारों के जरिए उसे भड़का नहीं सकता.' इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से महज़ 1 विकेट दूर है. जबकि दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 124 रनों की दरकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी
अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, ठोकी टेस्ट के लिए दावेदारी!
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल
कप्तानी छिनने के बाद सलमान अली ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तानी बल्लेबाज का सेलिब्रेशन वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget