एक्सप्लोरर

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया- कैसे शिखर धवन को मिल सकती है T-20 विश्व कप टीम में जगह

श्रीलंका दौरे के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. ऐसे में सभी की नजरें धवन पर टिकी हुई हैं. इस दौरे का आगाज 13 जुलाई को पहले वनडे से होगा.

नई दिल्लीः जब से आईसीसी ने टी-20 विश्व कप की तारीखों का ऐलान किया है, तब से यह चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर भारतीय टीम में कौन से खिलाड़ी अपनी जगह बना पाएंगे. फिलहाल शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर है. इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है. इस टीम का प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. कहीं न कहीं इस सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर टी-20 विश्व कप की टीम सिलेक्शन के दौरान देखा जा सकेगा. भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई को कोलंबो में पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. 

धवन को लेकर लक्ष्मण का बड़ा बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने शिखर धवन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने धवन के श्रीलंका दौरे को टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म बताया है. लक्ष्मण का मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज शिखर धवन के लिए टी20 विश्व कप को देखते हुए काफी अहम है. लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है कि सीमित ओवर के क्रिकेट में प्रदर्शन करने का फल धवन को मिलना चाहिए. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. लेकिन धवन को टी20 विश्व को देखते हुए इस अवसर का फायदा उठाना होगा." 

उन्होंने कहा, "टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी है क्योंकि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ओपनर के तौर पर हैं. विराट कोहली भी कह चुके हैं कि वह टी20 प्रारूप में ओपनिंग करना चाहते हैं. ऐसे में धवन को रन बनाने होंगे." इसके अलावा पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, "धवन मजा करना पसंद करते हैं. आप जब भी उनसे मिलेंगे तो वह हमेशा हंसते हुए रहते हैं. युवा खिलाड़ियों को उनके साथ अच्छा लगेगा."

जानिए क्या है श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई, दूसरा मैच 16 जुलाई और तीसरा मैच 18 जुलाई को होगा. इसके अलावा 21 जुलाई को पहला टी-20 मुकाबला, 23 जुलाई को दूसरा टी-20 और 25 जुलाई को तीसरा मैच खेला जाएगा. श्रीलंका दौरे पर गई टीम में कई स्टार खिलाड़ी नहीं हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की एक टीम इंग्लैंड में है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में धवन के ऊपर सबसे अहम जिम्मेदारी होगी.

यह भी पढ़ेंः BCCI ने घरेलू सीज़न का किया एलान, रणजी ट्रॉफी की होगी वापसी, जानिए कब शुरू होगा टूर्नामेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
भारत-इंग्लैंड पहले वनडे में इन 7 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
IND VS ENG: आज इंग्लैंड के खिलाफ कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, 5 के बारे में जानिए
स्पेन का सेमीफाइनल में पहुंचना क्यों लियोनेल मेसी, हैरी केन और किलियन एम्बाप्पे को 'डरा' रहा? इतिहास ने बढ़ाई टेंशन
स्पेन का सेमीफाइनल में पहुंचना क्यों लियोनेल मेसी, हैरी केन और किलियन एम्बाप्पे को 'डरा' रहा? इतिहास ने बढ़ाई टेंशन
IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें एजबेस्टन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget