एक्सप्लोरर

3 महीने के बाद जर्मनी से भारत लौटे चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद, कोरोना के कारण फंसे थे

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद फरवरी में बुंदेसलीगा शतरंज लीग में भाग लेने के लिए जर्मनी गए थे और उन्हें मार्च में स्वदेश लौटना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा प्रतिबंधों के कारण अब तक वह वहीं पर फंसे हुए थे.

पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के कारण जर्मनी में तीन महीने से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद आखिरकार अपने देश भारत लौट आए हैं. फ्रैंकफर्ट से बेंगलुरु पहुंचने के बाद आनंद की पत्नी अरुणा आनंद ने शनिवार को इसकी पुष्टि की. अरुणा ने कहा, " वह दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर सफलतापूर्वक भारत पहुंचे. अब वह बेंगलुरु में हैं. हमें नहीं पता कि कितने ही समय तक उन्हें वहां क्वारंटीन में रहने की जरूरत पड़ेगी. हम सरकार की प्रक्रिया का पालन करेंगे. वह ठीक हैं."

पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद फरवरी में बुंदेसलीगा शतरंज लीग में भाग लेने के लिए जर्मनी गए थे और उन्हें मार्च में स्वदेश लौटना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में यात्रा प्रतिबंधों के कारण अब तक वह वहीं पर फंसे हुए थे.

आनंद ने रूस में कंडिडेट टूर्नामेंट में आनलाइन कमेंट्री भी की थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था. इस महीने की शुरुआत में उन्होंने नेशंस कप में भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया था.

बता दें कि देश में जानलेवा कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 193 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा पांच हजार के पार पहुंच गया है. वहीं पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा आठ हजार 380 मामले भी सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक एक लाख 82 हजार 143 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 5164 लोगों की मौत हो चुकी है. 86 हजार 984 लोग ठीक भी हुए हैं. भारत दुनिया में इस महामारी से अब सबसे बुरी तरह से प्रभावित नौंवा देश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
LIVE: न्यूजीलैंड की तेज तर्रार शुरुआत, भारत को पहले विकेट की तलाश
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget