एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव की खबरों पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे और रोहित के बीच सब कुछ ठीक

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. विराट ने कहा कि टीम का माहौल बिल्कुल ठीक है. मेरे और रोहित में सब कुछ ठीक है. मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टीम में मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज किया और कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर का माहौल बिल्कुल ठीक है तभी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. भारत को इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम में मनमुटाव की खबरों ने जोर पकड़ लिया था और कहा जाने लगा था कि टीम कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के दो धड़ों में बंट गई है.

टीम में किसी को परेशानी होती तो चेहरे पर दिख जाता- विराट

कोहली ने हालांकि विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले इन तरह की खबरों को खारिज किया और कहा कि टीम में कुछ भी गलत नहीं है. कोहली ने साथ ही कहा कि अगर उन्हें किसी से परेशानी या फिर किसी तरह की असुरक्षा होती है तो यह उनके चेहरे पर दिख जाता है.

कोहली ने विंडीज दौर के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने हाल ही में मीडिया में काफी खबरें सुनी हैं, लेकिन मैं इतना ही कह सकता हूं कि टीम का माहौल ठीक है और तभी टीम अच्छा कर रही है. अगर टीम के अंदर चीजें सही नहीं होतीं तो हम वो सब हासिल नहीं कर पाते जो हमने किया है."

मुझे नहीं पता ये खबरें कहां से आई, रोहित और मेरे बीच सब ठीक

कोहली ने कहा, "मुझे अगर किसी से परेशानी होती है तो वो मेरे चेहरे पर दिख जाता है. मेरे और रोहित में सब कुछ ठीक है. मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं. इसमें किसका क्या फायदा है? मैं ड्रेसिंग रूम का माहौल आपको यहां से नहीं बता सकता. आप खुद आकर देख लीजिए की टीम के खिलाड़ी आपस में किस तरह से रहते हैं. किस तरह हम कुलदीप यादव और एमएस धोनी के साथ किस तरह एकजैसे पेश आते हैं."

प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टीम के कोचिंग स्टाफ को चुनने के लिए नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन किया है जिसमें कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी हैं. कोहली ने कहा कि नई सीएसी ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है. कप्तान ने कहा, "सीएसी ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है. रवि भाई के साथ हमने अच्छा काम किया है. सीएसी अगर मुझसे मेरी राय मांगेगी तो मैं दूंगा, लेकिन अभी तक मुझसे कुछ पूछा नहीं गया है."

विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू हो रहा है जहां टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के अलावा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी.

ये भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget