एक्सप्लोरर

'अंडर-19 टीम इंडिया' ने दक्षिण अफ्रीका से लिया टीम इंडिया की हार का बदला

नए साल की शुरूआत में केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के एक दिन बाद ही अंडर-19 क्रिकेट विश्कप में भारतीय टीम ने इस हार का बदला ले लिया है.

नई दिल्ली: नए साल की शुरूआत में केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 72 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस हार के एक दिन बाद ही अंडर-19 क्रिकेट विश्कप में भारतीय टीम ने इस हार का बदला ले लिया है. अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के वार्मअप मुकाबले में पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली टीम ने विरोधी दक्षिण अफ्रीकी टीम को 189 रनों से करारी शिकस्त दे डाली. राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज की कोचिंग में विश्वकप खेलने गई भारतीय टीम ने अपने वार्म-अप मुकाबले की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ की. भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया. जिसे बल्लेबाज़ों ने एकदम सही साबित कर दिया. युवा टीम इंडिया ने अरूण जुयाल(86 रन) और हिमांशू राणा(68 रन) के अर्धशतकों और पूरी टीम के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर 50 ओवरों में विशाल 332 रन बना डाले. इन दोनों बल्लेबाज़ों के अलावा अभिषेक शर्मा(35), अनुकुल रॉय(28) और कमलेश नगरकोटी(26) ने अंत में तेज़ तर्रार पारियां खेलकर टीम को 300 रनों के पार पहुंचाया. जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम मुकाबले में कहीं भी खड़ी नहीं दिखी. पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 38.3 ओवरों में 143 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई और भारत ने ये मुकाबले में विशाल अंतर से जीत लिया. गेंदबाज़ी ने इशान पोरेल ने 4, जबकि कमलेश नगरकोटी और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए. अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 14 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. बीती रात सीनीयर भारतीय टीम को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Final: जिसे कभी lionel Messi ने गोद में उठाया, अब उसी Lamine Yamal से होगी वर्ल्ड कप फाइनल में टक्कर
Spain vs Argentina Final: जिसे कभी lionel Messi ने गोद में उठाया, अब उसी Lamine Yamal से होगी वर्ल्ड कप फाइनल में टक्कर
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
England vs Argentina Highlights: सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत हो चुकी थी पक्की, फिर अंतिम 7 मिनट में अर्जेंटीना ने कैसे पलटी बाजी
सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत हो चुकी थी पक्की, फिर अंतिम 7 मिनट में अर्जेंटीना ने कैसे पलटी बाजी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget