एक्सप्लोरर

एशेज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सवाल उठाने वालों को ट्रेवर होंस ने दिया जवाब

एशेज सीरीज में चुने गए विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन का क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बचाव किया है और उन्हें मौजूदा समय में देश का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है.

सिडनी: एशेज सीरीज में चुने गए विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम पेन का क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बचाव किया है और उन्हें मौजूदा समय में देश का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बताया है. चयन समिति ने सभी को हैरान करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 23 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की टीम में विकेटकीपर के रूप में पेन को चुना है. एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में होंस ने कहा, "निश्चित तौर पर यह मुश्किल था. विकेटकीपिंग के स्थान के लिए काफी लंबी माथापच्ची की गई और फिर हमने पेन को चुना. यह सभी को पता है कि पेन मौजूदा समय में देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और वह हमारी टी-20 टीम का नियमित हिस्सा भी हैं साथ ही अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी काफी अच्छी है." उन्होंने कहा, "इसके बाद जाहिर तौर पर आप सिक्के के दूसरे पहलू को देखते हैं. हमारे समाने दूसरे विकेटकीपरों के भी प्रदर्शन थे. हम उनका भी सम्मान करते हैं क्योंकि कुछ अच्छे युवा विकेटकीपर हैं और भविष्य को लेकर हमारी उन पर नजरें हैं." टिम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2010 में भारत के खिलाफ बेंगलुरू में खेला था. उनके नाम अभी तक चार टेस्ट मैच दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 35.87 की औसत से 287 रन बनाए हैं. उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 है. टिम पेन को एशेज़ के लिए टीम में चुने जाने के बाद विवाद गहरा हो गया है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज़ों ने इस पर सवाल उठाए हैं. टीम के चयन के बाद दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो विकेटकीपर(टिम पेन) अपने स्टेट टीम के के लिए विकेटकीपिंग नहीं करता उसे एशेज के लिए टीम में चुना गया है. टीम देखने के बाद उन्होंने इंग्लैंड को जीता हुआ माना. वहीं वार्न के साथी रहे लेग स्पिनर स्युअर्ट मैक्गिल ने तो मजाक मजाक में कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर दिया. उन्होंने लिखा, 'एशेज सेलेक्शन... चयनकर्ताओं के रूप में मूर्ख बैठे हैं...' इतना ही नहीं उन्होंने पीटर नेविल की जगह पेन के चयन का समर्थन करने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ को भी उनके दिन याद दिलाए. मैक्गिल ने नेविल को टैग करते हुए लिखा कि 'अगर खराब फॉर्म के लिए नेविल को नहीं चुना गया तो वो खुद का दिन याद कर लें जब उन्हें पहली बार एशेज के लिए टीम में चुना गया था.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget