एक्सप्लोरर

Most Matches as Captain: टेस्ट, वनडे और टी20, जानिए किस खिलाड़ी ने अपने करियर में की सबसे ज्यादा कप्तानी? आंकड़े कर देंगे हैरान

कौन है क्रिकेट का सबसे बड़ा कप्तान? जानिए धोनी से पोंटिंग और ग्रेम स्मिथ तक, किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की और कैसा रहा उनका जीत का रिकॉर्ड?

Most Matches as Captain: क्रिकेट के मैदान पर कप्तानी करना आसान काम नहीं होता. हर मैच में रणनीति, टीम चयन और दबाव से निपटना कप्तान की जिम्मेदारी होती है. क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे कप्तान हुए जिन्होंने लंबे समय तक अपनी टीम की अगुवाई की और शानदार रिकॉर्ड बनाए. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर (टेस्ट, वनडे और टी20) पर सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी की है.

महेंद्र सिंह धोनी- भारत

इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है , जिन्होंने साल 2007 से 2018 के बीच कुल 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 178 मुकाबले जीते जबकि 120 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और 15 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. धोनी के करियर में बतौर कप्तान जीत का प्रतिशत 53.61% रहा. इतना ही नही, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी.

रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया

दूसरे स्थान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग, जिन्होंने 2002 से 2012 तक 324 मैचों में कप्तानी की. पोंटिंग का कप्तान के रुप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा. उन्होंने 220 मैच जीते और सिर्फ 77 हारे, यानी उनका जीत प्रतिशत था 67.9% . इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप (2003 और 2007) भी अपने नाम किए थे.

स्टीफन फ्लेमिंग - न्यूजीलैंड

तीसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग, जो अपनी रणनीतिक सोच के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 303 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 128 जीते और 135 हारे. हालांकि उनका जीत प्रतिशत सिर्फ 42.24% का ही रहा, लेकिन अपने दौर में फ्लेमिंग ने न्यूजीलैंड टीम को मजबूती देने का बड़ा काम किया था.

ग्रोम स्मिथ - दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका के ग्रोम स्मिथ चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 286 मैचों में कप्तानी की. स्मिथ ने इस दौरान 163 मैचों में जीत हासिल की और 89 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उनकी कप्तानी की खासियत यह थी कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल किया था. उनका जीत प्रतिशत 56.99% का रहा.

एलन बॉर्डर - ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज एलन बॉर्डर पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 1984 से 1994 तक कंगारू टीम की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 271 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 139 मुकाबलों में टीम को जीत हासिल हुई और 89 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. उनका जीत प्रतिशत 51.29% का रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में विदाई लेंगे रोहित शर्मा! किन और खिलाड़ियों ने यहां खेला है आखिरी मैच
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
क्या लॉर्ड्स में पलटवार करेंगे रोहित शर्मा? खराब फॉर्म के बावजूद क्यों खत्म नहीं हुई 'हिटमैन' की कहानी
FIFA WC Final: कौन होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मुख्य रेफरी, नाम जानकर चौंक जाएंगे
FIFA WC Final: कौन होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में मुख्य रेफरी, नाम जानकर चौंक जाएंगे
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget