एक्सप्लोरर

IND vs SA: पहले वनडे मैच पर न हो बारिश का साया, HPCA अधिकारियों ने की नाग देवता की पूजा

राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी इससे पहले भी नाग देवता की पूजा कर मैच पर से बारिश का साया हटा चुके हैं. ऐसे में कल के मैच पर भी बारिश पड़ने की आशंका है जिसे देखते हुए एक बार फिर अधिकारियों ने नाग देवता की पूजा की है.

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल से तीन वनडे मैचों की शुरूआत होने वाली है जहां पहला मैच कल 1:30 बजे से धर्मशाला में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम जहां पहले ही ऑस्ट्रेलिया को तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से मात देकर भारत पहुंची है तो वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड में 3 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज हार कर आई है. ऐसे में एक तरफ जहां टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी आत्मविश्वास से पूरी तरह भरपूर है.

लेकिन इस बीच मैच शुरू होने से पहले ही फैंस के लिए थोड़ी बुरी खबर है. कल के मैच पर बारिश का साया है. ऐसे में या तो इस मैच को कम ओवरों का कर दिया जाएगा या फिर मैच रद्द हो सकता है. पहले मैच को लेकर जहां भारतीय फैंस काफी जोश में है तो वहीं खिलाड़ी भी पूरी तरह से तैयार हैं.

बता दें कि इससे पहले भी 15 सितंबर 2019 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. उस दौरान टीम टी20 सीरीज खेल रही थी. अब बारिश को देखते हुए HPCA ऑफिशियल्स ने नाग देवता की पूजा की है जिससे कल के मैच पर से बारिश का साया हट जाए.

माना जाता है कि साल 2013 में जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले के तौर पर धर्मशाला में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था तब राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने नाग देवता की पूजा की थी. इसके बाद मैच पर बारिश का कोई असर नहीं पड़ा. इसी के बाद से माना जाने लगा कि मैच में बारिश का खलल रोकने के लिए इंद्रू नाग देवता की पूजा जरूरी है. अब कल के मैच पर पूजा का कितना असर होता है तो ये कल ही पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget