एक्सप्लोरर

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, धर्मशाला जैसा खेले तो सीरीज़ उनकी होगी

श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे वनजे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी.

मोहाली: श्रीलंका ने धर्मशाला में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान तिसारा परेरा को अपनी टीम से दूसरे वनजे में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है जिससे मेहमान टीम भारत में पहली श्रृंखला जीत पाएगी. परेरा ने तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह श्रृंखला जीतने का अच्छा मौका है. कई टीमों ने भारत में श्रृंखला नहीं जीती है. हम कुछ विशेष करना चाहते हैं, जैसा कि हमने धर्मशाला में किया.’’ प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंका को धर्मशाला में अतिरिक्त रात गुजारनी पड़ी और वे आज सुबह ही यहां पहुंचे. टीम दोपहर बाद पीसीए स्टेडियम पहुंची और आसमान में छाए बादलों के बीच सर्द मौसम में अभ्यास किया. परेरा से जब यह पूछा गया कि क्या टीम पर अतिरिक्त दबाव है तो उन्होंने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह दबाव नहीं है. यह हमारे लिए एक अन्य मैच है. सभी को पता है कि अगर हम कल जीत दर्ज करेंगे तो श्रृंखला जीत जाएंगे. हम अपना 200 प्रतिशत देंगे.’’ धर्मशाला में 12 हार के क्रम को तोड़ने के बाद श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से भरी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि भारत कड़ी वापसी करेगा जैसे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे गंवाने के बाद अगले दो मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला जीती थी. परेरा ने कहा, ‘‘हां वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन हमारा ध्यान अपने काम पर है. 12 बार के बाद जीत दर्ज करना अच्छा है और हमें पता है कि अगर हम इस प्रदर्शन को दोहरा पाए तो कल हम जीत जाएंगे.’’ श्रीलंका के कप्तान परेरा को इस मैदान पर खेलने का अनुभव है क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे हैं. रात को हुई बारिश के कारण अधिकांश समय ढककर रखे गए विकेट के संदर्भ में परेरा ने कहा, ‘‘यह अच्छा बल्लेबाजी विकेट लग रहा है.’’ टीम के बारे में परेरा ने कहा कि सिर्फ धनंजय डिसिल्वा पूरी तरह फिट नहीं हैं. कप्तान ने कहा, ‘‘15 खिलाड़ियों में से सिर्फ वहीं फिट नहीं है.’’ धर्मशाला में अजिंक्य रहाणे को भारत के अंतिम एकादश में जगह नहीं देने के बारे में पूछने पर परेरा ने कहा, ‘‘मैं भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं. इसलिए मैं नहीं कह सकता कि वह क्यों नहीं खेला. बेशक वह अच्छा बल्लेबाज है. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget