एक्सप्लोरर

U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 216 रनों पर रोक दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पहले ही 48 रनों से मुकाबला जीत लिया.

नई दिल्ली: भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 216 रनों पर रोक दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंद पहले ही 48 रनों से मुकाबला जीत लिया. भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान शानदार कप्तानी की. उनकी बेजोड़ कप्तानी का ही नतीजा रहा कि टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी. इस मौके पर हम आपको दुनिया के उन बेहतरीन अंडर 19 टीम के कप्तानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये बड़ा खिताब जीता और बाद में नेशनल टीम से खेलते हुए पूरी दुनिया पर छा गए. अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरूआत साल 1988 में हुई थी. पहली बार इस टूर्नामेंट को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और टीम की कमान संभार रहे थे जी पारकर. लेकिन अंडर 19 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत को पहली बार साल 2000 में खिताब पर कब्जा जमाने का मौका मिला था. साल 2000 में टीम इंडिया के अंडर 19 टीम की कमान मोहम्मद कैफ को मिली. ये पहला मौका था जब भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का बड़ा खिताब अपने नाम किया था. इस खिताब को जिताने के बाद कैफ की किस्मत भी चमक गई. उसी साल उनको देश की नेशनल टीम में भी जगह मिली. कैफ ने टेस्ट से करियर की शुरूआत की दो साल बाद उन्हें वनडे में भी चुन लिया गया. उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेले.
U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान
साल 2002 में हुए वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने इस खिताब को हासिल किया. उस वक्त कैमरन वाइट टीम के कप्तान थे. अंडर 19 में खिताब दिलाने के बाद उनकी भी किस्मत बदल गई. कैमरन 4 टेस्ट, 91 वनडे और 47 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने वनडे में करीब 34 और टी-20 में करीब 33 की औसत से रन बनाए. पाकिस्तान को चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान सरफराज अहमद को कौन भूल सकता है. साल 2006 में सरफराज ने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम को विश्व विजेता बनाया था.
U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान
बाद में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 38 टेस्ट मैचों में 40 से ज्यादा की औसत से 2208 रन बनाए. वहीं वनडे में उन्होंने 85 मैचों की 64 पारियों में करीब 34 की एवरेज के साथ 1729 रन बनाए. सरफराज इस वक्त पाकिस्तान की वनडे, टेस्ट और टी-20 टीमों के कप्तान हैं. साल 2008 में विराट कोहली ने टीम इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप का चैम्पियन बनाया और आज वो टीम इंडिया पर राज कर रहे हैं. विराट दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की फेहरिस्त में आज सबसे ऊपर रखे जाते हैं. टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कमान विराट कोहली के हाथों में ही है. विराट ने 66 टेस्ट मैचों में 53 से ज्यादा की औसत से 5554 रन बनाए हैं. वहीं, 203 वनडे मैचों में उन्होंने 56 से ज्यादा की औसत से 9142 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक शामिल हैं. टी-20 में भी विराट का रिकॉर्ड कमाल का है. विराट ने 55 टी-20 मैचों में 52 से ज्यादा की औसत से 1956 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं. साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान मिशेल मार्श ने नेशनल टीम में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट में 29 से ज्यादा की औसत से 994 रन बनाए. वनडे में 53 मैचों में 35 से ज्यादा की औसत से 1428 रन बनाए. इसके अलावा वो 9 टी-20 मैचों में भी अपनी टीम का हिस्सा रहे.
U-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुपरस्टार बने ये पांच कप्तान
भारत को चौथी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब कप्तान पृथ्वी शॉ ने दिलाया है. उनकी बेहतरीन कप्तानी में टीम इंडिया ने पूरे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. अब उम्मीद है कि इन सभी कप्तानों की तरह ही पृथ्वी भी आने वाले दिनों में भारत की नेशनल टीम का हिस्सा बनेंगे और अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget