एक्सप्लोरर

फिर से 'CSK' में वापसी को बेकरार पूर्व कप्तान एमएस धोनी!

फिर से 'CSK' में वापसी को बेकरार पूर्व कप्तान एमएस धोनी!
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगा बैन आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है. अब एक बार फिर से चेन्नई की टीम की आईपीएल के नए सीज़न में वापसी हो सकती है. इसके साथ ही टीम इंडिया के स्टार एमएस धोनी भी चेन्नई की वापसी से खुश हैं.  शुक्रवार को टीम की वापसी की घोषणा के बाद सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी ही नहीं दी बल्कि एक शानदार पीले रंग की टी-शर्ट के साथ फोटो भी शेयर की है. इस जर्सी पर 7 नंबर लिखा हुआ और साथ ही लिखा है, 'थला'. यानी लीडर या कहें बॉस. इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि ये तस्वीर धोनी के नए घर की है. जहां पर उनके साथ उनका कुत्ता भी नज़र आ रहा है. चेन्नई की टीम के बाहर होने के बाद राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की टीम ने धोनी को खरीदा था. लेकिन साल 2016 में वो अपनी टीम को प्लेऑफ में भी नहीं पहुंचा सके. जिसके बाद धोनी को साल 2017 के आईपीएल की कप्तानी से हटा दिया था. जिसके बाद आरपीएस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी और केवल एक रन के अंतर से मुंबई से हार गई. साल 2008 में आइपीएल के पहले सत्र के साथ ही 2015 तक धोनी चेन्नई की टीम के कप्तान बने रहे. अब जब एक बार फिर चेन्नई अगले सीज़न में वापसी करने को बेकरार है तो उम्मीद की जा रही है कि वो फिर से चेन्नई की कमान संभालेंगे. दरअसल इस पूरे मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक जार्ज जॉन ने कहा, ‘‘प्रतिबंध आधिकारिक रूप से खत्म हो गया. यह अच्छा है कि हम वापस आ गये हैं. जहां तक संभव होगा हम अपने उन्हीं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. ’’ टीम के मार्की खिलाड़ी एम एस धोनी के बारे में जॉन ने कहा, ‘‘हमें देखना होगा कि बीसीसीआई क्या करता है. अगर खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प होता है तो वह (धोनी) निश्चित रूप से होगा. ’’ धोनी ने 2008 में आईपील के शुरू होने के बाद से ही चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई की थी. उन्होंने कहा, ‘‘हमने अभी तक धोनी से बात नहीं की है क्योंकि उनका पुणे के साथ अनुबंध इस साल के अंत में खत्म होगा. हालांकि जैसे ही हम अगले सत्र की योजना बनायेंगे, उनसे बात करेंगे. ’’ तब टीम को 2015 में प्रतिबंधित किया गया था, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग मुख्य कोच थे जबकि एंडी बिकेल (गेंदबाजी कोच) और स्टीव रिक्सन (फील्डिंग कोच) सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget