एक्सप्लोरर

टेस्ट में नंबर वन बने रहने पर होगा हमारा ध्यान: अजिंक्य रहाणे

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने हुंकार भर दी है. रहाणे का मानना है कि मेहमान टीम धूल चटाकर हमारा फोकस टेस्ट में नंबर एक के ताज पर कब्जा बरकरार रखने पर है.

कोलकाता: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने हुंकार भर दी है. रहाणे का मानना है कि मेहमान टीम धूल चटाकर हमारा फोकस टेस्ट में नंबर एक के ताज पर कब्जा बरकरार रखने पर है.

भारत ने श्रीलंका दौरे पर सभी फॉर्मेट में सारे मैच जीते थे. अब भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में श्रीलंका की मेजबानी करेगी.

रहाणे ने ईडन गार्डन पर अभ्यास के बाद कहा ,‘‘यह सीरीज पिछली सीरीज से बिल्कुल अलग है. हम श्रीलंका को हलके में नहीं ले रहे हैं हालांकि हमारा वहां का दौरा बेहतरीन रहा.’’ उन्होंने कहा ,‘‘फिलहाल अगर हमें टेस्ट में नंबर एक बने रहना है तो हर सीरीज महत्वपूर्ण है. हम हर सीरीज जीतना चाहते हैं. हमें वहां के हालात के बारे में जानकारी है.

श्रीलंका दौरे के बाद भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है जहां तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे.

रहाणे ने कहा ,‘‘ हम सभी के लिये साउथ अफ्रीका जाने से पहले हर मैच और हर सीरीज महत्वपूर्ण है. साउथ अफ्रीका के बारे में वहां जाने से पहले सोचेंगे. फिलहाल ध्यान इस सीरीज पर है. साउथ अफ्रीका दौरा एकदम अलग होगा.’’

उन्होंने कहा,‘‘श्रीलंका के लिये भी यह बहुत महत्वपूर्ण सीरीज है और उनकी तैयारी अच्छी है. हम उन्हें हलके में नहीं लेना चाहते. हमारा फोकस इस सीरीज और यहां होने वाले पहले मैच पर है. हम उनकी रणनीति के बारे में सोचने की बजाय अपनी ताकत पर फोकस करेंगे.’’

श्रीलंका में 12 से 14 अगस्त तक आखिरी टेस्ट के बाद से भारतीय टीम लगातार सीमित ओवरों के मैच खेल रही है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शामिल है.

रहाणे ने कहा ,‘‘ सभी को पता है कि कैसे खुद को अलग अलग प्रारूप के अनुसार ढालना है. मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई समस्या होगी. सारे खिलाड़ी पेशेवर हैं. पहला टेस्ट लय हासिल करने के लिये अहम होगा .’’ ओडिशा और बड़ौदा के खिलाफ पिछले दो रणजी मैचों में 49 और 45 रन पर आउट होने वाले रहाणे ने कहा कि वह उसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं. मैने लगातार चार अर्धशतक बनाये हैं. रणजी ट्रॉफी में 49 और 45 रन पर आउट हो गया लेकिन मेरे लिये ज्यादा से ज्यादा अभ्यास जरूरी था. टीम के लिये चार अर्धशतक भी काफी मायने रखते हैं .’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget