एक्सप्लोरर

Most catches by Wicketkeeper in T20Is: किस विकेटकीपर ने पकड़े सबसे ज्यादा कैच? धोनी का नाम तक नहीं, जानें टॉप 5 की पूरी लिस्ट

टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वालों की लिस्ट में क्विंटन डी कॉक टॉप पर हैं. उनके बाद जोस बटलर, रवांडा के डिडियर नदिकुबविमाना, केन्या के इरफान करीम और नीदरलैंड्स के स्कॉट एडवर्ड्स आते हैं.

Most catches by Wicketkeeper in T20Is: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर का रोल सबसे अहम माना जाता है. तेज गेंदबाजी और लगातार चौके-छक्कों के बीच कैच पकड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में शानदार विकेटकीपिंग का नमूना पेश किया है. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है. इस लिस्ट में एक और हैरान कर देने वाली बात ये है कि दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर कहे जाने वाले एम एस धोनी का टॉप 5 में नाम तक नही है. आइए नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं.

क्विंटन डी कॉक - साउथ अफ्रीका 

कुल कैच - 84

साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 2012 से 2024 के बीच 92 मैचों में शानदार विकेटकीपिंग की और कुल 102 शिकार किए, जिनमें 84 कैच और 18 स्टंपिंग शामिल हैं. एक पारी में उनके नाम सबसे ज्यादा 4 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

जोस बटलर - इंग्लैंड

कुल कैच - 68 

इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर 137 मैचों में 83 शिकार कर चुके हैं. इनमें से 68 कैच और 15 स्टंपिंग शामिल हैं. बटलर ने 2011 से 2025 तक के करियर में इंग्लैंड के लिए अहम योगदान दिया है और उनका डिसमिसल रेट 0.76 प्रति पारी है.

डिडियर नदिकुबविमाना - रवांडा 

कुल कैच - 65 

रवांडा के विकेटकीपर डिडियर नदिकुबविमाना भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने 2021 से 2025 के बीच 90 मैच खेले और 78 डिसमिसल में योगदान दिया. इसमें 65 कैच और 13 शानदार स्टंपिंग शामिल हैं. उनका डिसमिसल रेट 0.91 प्रति पारी है, जो उनकी लगातार परफॉर्मेंस को दर्शाता है.

इरफान करीम - केन्या

कुल कैच - 62 

केन्या के विकेटकीपर बल्लेबाज इरफान करीम ने 2013 से 2024 तक 64 मैचों में 87 डिसमिसल किए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इसमे 62 कैच पकड़े और 25 स्टंपिंग की हैं. उनका डिसमिसल रेट 1.52 प्रति पारी है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. यह आंकड़ा बताता है कि वह हर मैच में टीम के लिए भरोसेमंद विकेटकीपर रहे हैं.

स्कॉट एडवर्ड्स - नीदरलैंड्स

कुल कैच - 62

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 2018 से 2025 तक 79 मैचों में 72 डिसमिसल किए, जिनमें 62 कैच और 10 स्टंपिंग शामिल हैं. उनका डिसमिसल रेट 0.93 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
किसी ने बीच मैच तो किसी ने एक पोस्ट डालकर कहा अलविदा, 4 क्रिकेटर जिनके संन्यास ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
बारिश में धुला भारत और इंग्लैंड का पहला टी20, चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान कभी पूरा नहीं हुआ टीम इंडिया का मैच
IND vs ENG T20: अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक की ऐतिहासिक फिफ्टी, फिर श्रेयस अय्यर ने बनाया टी20 में सबसे धीमा अर्धशतक; भारत ने बनाए 189 रन
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, टी20 का ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget