एक्सप्लोरर

दीपक चाहर का एक और धमाका, करीब 40 घंटे के अंदर ली दूसरी हैट्रिक

राजस्थान की कप्तानी कर रहे चहर ने ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में 13वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे.

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने घरेलू क्रिकेट में भी अपने अंतरराष्ट्रीय फॉर्म को बरकरार रखा है. उन्होंने मंगलवार को राजस्थान और विदर्भ के बीच चल रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच में तीन दिनों के भीतर एक और हैट्रिक ली. राजस्थान की कप्तानी कर रहे चहर ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में 13वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. चहर ने इस ओवर की पहली गेंद पर भी विकेट लिया था और इसी कारण उनके हिस्से इस ओवर में कुल चार विकेट आए. चहर ने तीन ओवरों में 18 रन दिए और विदर्भ को बारिश के कारण 13 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में नौ विकेट पर 99 रनों पर रोक दिया.

उनकी हैट्रिक हालांकि राजस्थान को जीत नहीं दिला सकी क्योंकि वीजेडी प्रणाली के कारण राजस्थान को 13 ओवरों में 107 रनों का लक्ष्य मिला था और राजस्थान 13 ओवरों में आठ विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई. राजस्थान के लिए मनेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. उनके अलावा कोई और बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका. विदर्भ के लिए अक्षय कोल्हर ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. जितेश शर्मा ने 18 रनों का योगदान दिया. अक्षय कारनेवर ने 16 और कप्तान फैज फजल 14 रन ही बना सके.

तीन दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे. पहले यह रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के पास था जिन्होंने आठ रन खर्च करके छह विकेट लिए थे. चाहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट मैच में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती. चाहर ने मैच में 3.2 ओवर किए और आखिरी की तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की थी. टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में हीरो रहे टीम इंडिया के गेंदबाज दीपक चाहर को रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है. नागपुर में खेले गए मैच में चाहर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे. चाहर अब आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में 88 स्थान आगे बढ़ते हुए 42वें स्थान पर आ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
काबुल हमले के बाद इब्राहिम जादरान का इमोशनल बयान, बोले- ‘कल रोजा रखने वाले थे, अब भाई नहीं रहे’
काबुल हमले के बाद इब्राहिम जादरान का इमोशनल बयान, बोले- ‘कल रोजा रखने वाले थे, अब भाई नहीं रहे’
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget