एक्सप्लोरर

सुरेश रैना ने रोहित शर्मा को बताया था अगला धोनी, अब हिटमैन ने दिया ये जवाब

रोहित ने कहा कि एमएस धोनी इकलौते हैं, उनकी तरह कोई दूसरा नहीं हो सकता है. मेरा मानना है कि इस तरह की तुलना नहीं होनी चाहिए.

नई दिल्ली: हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सुरेश रैना ने सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को अगला एमएस धोनी बताया था. दरअसल, रैना ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा था कि रोहित बेहद शांत हैं और वह अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा दिखाते हैं. रैना के इस बयान पर अब 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, रोहित ने ट्वीटर पर अपने फैंस के लिए सवाल जवाब का एक सत्र रखा था, जिसमें एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि एमएस धोनी इकलौते हैं और उनकी तरह कोई दूसरा नहीं हो सकता है.

रोहित ने कहा, 'हां, मैंने सुरेश रैना का वो बयान सुना है. मेरा मानना है कि धोनी इकलौते हैं और उनकी तरह कोई दूसरा नहीं हो सकता है. मुझे तो लगता है कि इस तरह की तुलना ही नहीं होनी चाहिए. हर इंसान अलग होता है और उसकी ताकत और कमज़ोरियां भी अलग होती हैं.'

रोहित अगले एमएस धोनी हैं- रैना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रैना ने रोहित की धोनी से तुलना करते हुए कहा था, 'रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए अगले एमएस धोनी हैं. मैंने उसे देखा है, वो काफी शांत है और अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा दिखाता है. धोनी की तरह ही वह सामने से टीम का नेतृत्व करता है.'

रैना ने आगे कहा कि रोहित के आंकड़े इसे साबित भी करते हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को 2018 एशिया कप और 2018 निदहास ट्रॉफी जैसे खिताब जिताए हैं.

रैना ने रोहित और धोनी की तुलना करते हुए आगे कहा था, रोहित ने आईपीएल में धोनी के बाद सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं. वहीं उसने धोनी से ज्यादा आईपीएल खिताब जीते हैं. मेरा मानना है कि ये दोनों समान हैं.

रोहित की कप्तानी में ऐसा रहा है भारत का प्रदर्शन

गौरतलब है कि रोहित ने भारत के लिए 10 वनडे और 20 टी20 में कप्तानी की है. टी20 में रोहित की कप्तानी में भारत को 16 मैचों में जीत मिली हैं, वहीं वनडे में भारत ने रोहित के नेतृत्व में आठ मैचों में जीत दर्ज की है. रोहित सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम के उप-कप्तान भी हैं.

यह भी पढ़ें-

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बोले- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ का ड्रॉ होना भी पाकिस्तान के लिए होगा जीत के बराबर

खिलाड़ियों को Covid-19 से बचाने के लिए BCCI राहुल द्रविड़ को सौंप सकती है ये अहम जिम्मेदारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget