एक्सप्लोरर

सरकार ने IOA को लगाई लताड़, चौटाला पद न छोड़ने पर अड़े

मुंबई: घोटालों के आरोपी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) द्वारा आजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुवार को भी राजनीति गरम रही. खेल मंत्रालय ने जहां कारण बताओ नोटिस जारी कर आईओए से जवाब तलब किया है, वहीं चौटाला ने पद न छोड़ने और खेल मंत्री गोयल के खिलाफ अदालती कार्यवाही करने की बात कही. हालांकि खेल मंत्रालय द्वारा सभी संबंध खत्म करने की चेतावनी देने के बाद कलमाड़ी ने तो पद ग्रहण करने से इनकार कर दिया, लेकिन चौटाला पद न छोड़ने को लेकर अड़े हुए हैं. गोयल ने गुरुवार को कहा, "हमने आईओए को बुधवार को ही कारण बताओ नोटिस भेज दिया है और उनसे 30 दिसंबर तक जवाब देने को कहा गया है कि सरकार क्यों आईओए का समर्थन करना बंद न करे? अगर आईओए अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के नियमों, अपने संविधान और राष्ट्रीय खेल नियम का पालन नहीं करती है तो सरकार को उसे समर्थन देने के बारे में सोचना पड़ेगा." उन्होंने कहा, "जब कोई सरकार का समर्थन लेता है और देश का प्रतिनिधित्व करता है तो वह सरकार से बड़ा नहीं हो सकता. मेरा मानना है कि देश की किसी भी स्वतंत्र संस्था को मनमाने तरीके से काम करने का अधिकार नहीं है." आईओए ने मंगलवार को वार्षिक आमसभा में कलमाड़ी और चौटाला को सर्वसम्मति से अपना आजीवन मानद अध्यक्ष चुना. गोयल ने आईओए के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन को भी एजीएम में इस मुद्दे को लाने के लिए आड़े हाथों लिया है. गोयल का कहना है कि यह मुद्दा एजीएम का हिस्सा नहीं था. गोयल ने कहा, "मेरा मानना है कि आईओए के अध्यक्ष रामचंद्रन इसके लिए समान रूप से दोषी हैं. वह इस मुद्दे को बैठक में लेकर आए जो उसका हिस्सा नहीं था." उन्होंने कहा, "आईओए का काम बुनियादी नियमों के मुताबिक काम करना और अच्छा प्रशासन देना है, लेकिन उन्होंने दो ऐसे लोगों को आजीवन अध्यक्ष बनाया जिनके नाम देश की शीर्ष अदालत में चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों में दाखिल आरोप-पत्र में दर्ज हैं." पूर्व खेल मंत्री अजय माकन और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भी आईओए के इस फैसले की आलोचना की है. हॉकी इंडिया (एचआई) ने भी आईओए के फैसले पर आपत्ती जताई है और उसके अध्यक्ष एन. रामचंद्रन को गुरुवार को इस मामले में पत्र भी लिखा है. एचआई की अध्यक्ष मरियम कोशी ने पत्र में कहा, "हॉकी इंडिया अंतिम समय पर जल्दबाजी में सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को बिना चर्चा आईओए के आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का विरोध करती है." पत्र में लिखा है, "सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को अजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव के लिए पड़े वोटों में से हॉकी इंडिया के तीन मतों को विरोध में गिना जाए." मामले को लेकर इतनी गहमागहमी के बीच भंग हो चुकी भारतीय एमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) के अध्यक्ष रह चुके अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के कहने पर ही भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के आजीवन मानद अध्यक्ष का पद छोड़ेंगे. चौटाला ने गुरुवार को ट्वीट किया, "मैं तभी आईओए में अपना पद छोड़ूंगा जब आईओसी मेरे खिलाफ फैसला देगी. आईओए के अध्यक्ष जल्द ही इसे आईओसी के समक्ष ले जाने वाले हैं." चौटाला ने इससे पहले एक विस्तृत बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके अध्यक्ष रहते भारतीय मुक्केबाजी की स्थिति बेहतर हुई. उन्होंने बयान में खुद को पाक साफ बताया है. चौटाला ने कहा, "मैंने 25 वर्षो से भारतीय खेल की निष्पक्ष होकर सेवा की है और भारतीय खेल को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है, खासकर मुक्केबाजी में. मैं इस बात से खुश हूं कि मैं हरियाणा से आता हूं जहां हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाईं और अब उसके खिलाड़ी देश में ओलम्पिक आंदोलन के सूत्रधार बने हुए हैं." चौटाला ने कहा, "मैं जब आईएबीएफ का अध्यक्ष था तभी बीजिंग ओलम्पिक-2008 में विजेंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता था. मैं इस बात से भी खुश हूं कि मैरी कॉम ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक अपने नाम किया था. उन्होंने कहा, "मैंने खेल की सेवा निष्पक्ष भाव से की है और खेल तथा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सबकुछ करुं गा. मुझे 2012 में सर्वसम्मति से आईओए का अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन 2013 मैं मैंने इस पद को इसलिए त्याग दिया ताकि आईओए संविधान में सुधार हो सके और इसी सुधार के कारण मैं दोबारा आईओए का अध्यक्ष बन सका."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन तेंदुलकर की इस हरकत से हैरान हुए ऋषभ पंत, वायरल वीडियो से मची सनसनी
अर्जुन तेंदुलकर की इस हरकत से हैरान हुए ऋषभ पंत, वायरल वीडियो से मची सनसनी
IPL 2026: नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह 'झपट' पड़े वैभव सूर्यवंशी, छोटा सा वीडियो उड़ा देगा होश
नेट्स में रवींद्र जडेजा पर बुरी तरह 'झपट' पड़े वैभव सूर्यवंशी, छोटा सा वीडियो उड़ा देगा होश
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
राजस्थान रॉयल्स टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट
राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
इस राज्य में बदल जाएगी सरकार? विपक्ष को तगड़ी बढ़त, आ गया चौंकाने वाला सर्वे, CM की उड़ जाएगी नींद
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
JDU अध्यक्ष पद के लिए किसने भरा नामांकन? 2028 तक का होगा कार्यकाल
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक हुए शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने दिया अपडेट
'2 हफ्ते में PNG के 1.25 लाख नए कनेक्शन, 3 दिन में 5600 ग्राहक शिफ्ट', तेल संकट पर सरकार ने बताया
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7 गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
EV का चार्जिंग पॉइंट लगवाकर कितनी कर सकते हैं कमाई, कहां करना होता है अप्लाई?
Embed widget