एक्सप्लोरर

ASHES: रन पूरा किए बिना शतक का जश्न मनाने लगे मार्श ब्रदर्स, ड्रेसिंग रूम से चिल्ला पड़े कप्तान स्मिथ

एशेज़ सीरीज़ के पहले चार टेस्ट मुकाबलों के वर्चस्व को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी मुकाबले में भी कायम रखा है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन आखिरी अपडेट मिलने तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से मिली 303 रनों की बढ़त के जवाब में 75 रन बनाकर 4 विकेट गंवा चुकी है.

नई दिल्ली: एशेज़ सीरीज़ के पहले चार टेस्ट मुकाबलों के वर्चस्व को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आखिरी मुकाबले में भी कायम रखा है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन आखिरी अपडेट मिलने तक इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से मिली 303 रनों की बढ़त के जवाब में 75 रन बनाकर 4 विकेट गंवा चुकी है. लेकिन चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया के धमाके के साथ-साथ एक ऐसा अजीव वाक्या भी हुआ जिससे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की भी सांसे अटक गई. दरअसल आज दिन की शुरूआत में मार्श ब्रदर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए मोर्चा संभाला और उन दोनों के शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने लंच के बाद 7 विकेट गंवाकर 649 रनों के स्कोर पर पारी घोषित कर दी. शॉन मार्श ने आज मैदान पर आते ही पहले ओवर में अपना शतक पूरा किया. जिसके बाद वो 156 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन जैसे ही उनके भाई मिचेल मार्श ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया तो वो खुशी में इस कदर झूमे कि शतक पूरा करने के लिए रन ही पूरा नहीं कर पाए और खुशी मनाने लगे. जब मिचेल मार्श को शतक पूरा करने के लिए एक रन की दरकार थी तो वो दौड़े लेकिन पहला रन पूरा करने के बाद बिना दूसरा रन पूरा किए वो अपने भाई शॉन मार्श के साथ जश्न मनाने लगे. इस घटना को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम तो ज़ोर-ज़ृोर से चियर करने लगा. लेकिन कप्तान स्मिथ बुरी तरह से घबरा गए और चिंता में आ गए. उन्होंने ड्रेसिंग रूम से ही चिल्लाकर मार्श को रन पूरा करने का इशारा किया. लेकिन तभी तुरंत दोनों बल्लेबाज़ों ने रन पूरा किया और उनका शतक हुआ. हालांकि इसके अगली ही गेंद पर मिचेल 101 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 346 रन बनाए. जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श और मिचेल मार्श के शतकों की मदद से 649 रन बनाकर पारी घोषित की. जवाब में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नज़र आ रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल
ये नो बॉल का बाप है, पाकिस्तानी गेंदबाज अख्तर ने किया बड़ा ब्लंडर, तस्वीर वायरल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget