एक्सप्लोरर

चेन्नई से बाहर जा कर खेलना मुश्किल था: स्टीफन फ्लेमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें सीज़न का खिताब जीत अपने घर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिग ने कहा कि घर से बाहर खेलना उनकी टीम के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा.

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें सीज़न का खिताब जीत अपने घर लौटी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिग ने कहा कि घर से बाहर खेलना उनकी टीम के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से मात देकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. चेन्नई को अपने घरेलू मैच पुणे स्थानांतरित करने पड़े थे क्योंकि कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे कावेरी नदी के जल वितरण विवाद के कारण लोगों ने वहां प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और आईपीएल मैचों का विरोध किया था. फ्लेमिंग ने यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने जो रणनीति बनाई थी वो चेन्नई की परिस्थतियों को देखकर बनाई थीं, लेकिन इस तरह की चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं." न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "चेन्नई से बाहर जाना मुश्किल फैसला था. हम पुणे की स्थिति से वाकिफ थे. हमें हालांकि अपने खेल के तरीके में बदलाव करने पड़े." विवाद के कारण चेन्नई में सिर्फ पहला मैच की मुमकिन हो सका था इसके बाद के सारे घरेलू मैच चेन्नई ने पुणे में खेले थे. फ्लेमिंग ने कहा, "हम चेन्नई की परिस्थतियों को जानते थे. अनुभव ने हमारी मदद की. यह बड़ा बदलाव था लेकिन हमें हर हाल में खेलना ही था." चेन्नई ने फाइनल में शेन वाटसन की 57 गेंदों में खेली गई 117 रनों की पारी के दम पर हैदराबाद द्वारा रखे गए 179 रनों के लक्ष्य को दो विकेट खोकर 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया था. वाटसन की तारीफ करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, "वाटसन ने जो किया वह शानदार था. हम उनके हमारे साथ भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं. हम उन्हें अपनी टीम में चाहते हैं." कोच ने कहा, "सलामी बल्लेबाजी करना और कुछ ओवर गेंदबाजी करना, वह शानदार पेशेवर खिलाड़ी हैं. वह अपना ख्याल भी अच्छे से रखते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget