एक्सप्लोरर

IND vs SL: साल के अंतिम सीरीज में भारत के सामने एक बार फिर श्रीलंका की चुनौती

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी 20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर खेलने को तैयार है.

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी 20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम अब श्रीलंका के खिलाफ एक बार फिर खेलने को तैयार है. भारतीय टीम के लिए होम ग्राउंड और साल का अंत इसी सीरीज के साथ होगी. इसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी जहां नए साल का पहला मुकाबला खेला जाएगा.

भारतीय टीम ने पहले ही दो टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया था. श्रीलंका की टेस्ट टीम भारत दौरे पर पहुंच गई है. श्रीलंका 16 नवंबर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज से पहले 11 तारिख को बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी.

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से होगी. वनडे मैचों की सीरीज के बाद तीन टी 20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. 20 दिसंबर से टी 20 सीरीज का आगाज होगा.

इससे पहले भारत ने जुलाई में श्रीलंका का दौरा किया था, जहां भारत ने तीन टेस्ट,पांच वनडे और एक टी 20 मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था.

भारत ने पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का एलान पहले ही कर दिया था. संभव है कि तीसरे टेस्ट के साथ-साथ वनडे और टी 20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली सहित बड़े खिलाड़ियों को आराम दे. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों के साथ मुरली विजय वापसी करने जा रहे हैं.

भारत की टीम - मुरली विजय, शिखर धवन, के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा,विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा,अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, हार्दिक पंड्या.

श्रीलंका की टीम - दिनेश चांदीमल (कप्तान), दिमुथ करूणारत्ने, धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समराविक्रेमा, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरू थिरिमाने, रंगना हेराथ, सूरंगा लकमल, दिलरूवान परेरा, लाहिरू गामागे, लक्षण संदाकन, विश्व फर्नांडो, दासुन शनाका, निरोशन डिकवेला और रोशन सिल्वा.

कार्यक्रम -

नवंबर 11- बोर्ड प्रेसिडेंट बनाम श्रीलंका दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच - ईडेन गार्डन कोलकाता

टेस्ट सीरीज सुबह 9.30 बजे से -

नवंबर 16 - पहला टेस्ट - ईडेन गार्डन, कोलकाता

नवंबर 24 - दूसरा टेस्ट - विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन,नागपुर

दिसंबर 02 - तीसरा टेस्ट - फिरोज शाह कोटला, दिल्ली

वनडे सीरीज दोपहर 1.30 बजे से -

दिसंबर 10 - पहला वनडे - धर्मशाला

दिसंबर 13 - दूसरा वनडे - मोहाली

दिसंबर 17 - तीसरा वनडे - विशाखापट्टनम

टी 20 सीरीज शाम 7 बजे से -

दिसंबर 20 - पहला टी 20 - कटक

दिसंबर 22 - दूसरा टी 20 - इंदौर

दिसंबर 24 - तीसरा टी 20 - वानखेड़े, मुंबई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget