एक्सप्लोरर

INDvsSL: एक बार फिर मैदान पर दिखा प्रदूषण का 'भूत', खिलाड़ी को हुई उलटी

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ भी मैदान पर उतर आए हैं.

नई दिल्ली: श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच से पूर्व पहली पारी में 373 रन पर सिमट गई. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाज़ भी मैदान पर उतर आए हैं. लेकिन एक बार फिर से श्रीलंकाई टीम के फील्डिंग करने आने के साथ ही मेहमान टीम के खिलाड़ियों को प्रदूषण की समस्या परेशान करने लगी है. भारतीय पारी के कुल 5वें ओवर के बाद ही श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ सुरंगा लकमल उलटी करते नज़र आए. जिसके बाद तुरंत मैदान पर टीम का फिज़ियो दौड़ते हुए आए और लकमल ने इसके तुरंत बाद मैदान छोड़ दिया और वापस ड्रेसिंग रूम में चले गए. इसके साथ ही एक बार फिर से कई श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क पहने मैदान पर नज़र आ रहे हैं. इस घटना के बाद ये साफ नज़र आ रहा है कि मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस घटना के लगभग 5 ओवर बाद ही लकमल एक बार फिर से मैदान पर लौट आए हैं. इससे पहले तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद प्रदूषण के बढते स्तर के कारण श्रीलंका के खिलाडी मास्क लगाकर मैदान पर उतरे थे. खराब वायु गुणवत्ता के कारण 123वें और फिर 127वें ओवर में दो बार 17 और पांच मिनट के लिए खेल रोकना पड़ा. जिसकी वजह से मैच में बाधा पड़ी और फिर भारतीय कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन जल्दी-जल्दी आउट होकर लौट गए. जिसके बाद ये विषय क्रिकेट दिग्गज़ों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. खेल के चौथे दिन आज मुकाबले में श्रीलंका की टीम जल्दी ही आल-आउट हो गई. जिसमें उनकी ओर से कप्तान दिनेश चांदीमल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 164 रन की पारी खेली. इस मुकाबले में पहली पारी सात विकेट पर 536 रन पर घोषित करने वाले भारत को 163 रन की बढ़त मिली. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने तीन-तीन जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए. आखिरी अपडेट मिलने तक भारतीय टीम अपने 2 विकेट गंवाकर 195 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
India vs Pakistan: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत
एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget