एक्सप्लोरर

SAvsBAN: डिविलियर्स का तूफानी शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराकर जीती सीरीज़

कप्तानी छोड़ने के बाद वनडे में पहली पारी खेल रहे एबी डिविलियर्स के तूफानी शतक और एंडिले फेहलुकवायो के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 104 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली.

पार्ल: कप्तानी छोड़ने के बाद वनडे में पहली पारी खेल रहे एबी डिविलियर्स के तूफानी शतक और एंडिले फेहलुकवायो के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 104 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. डिविलियर्स ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 176 रन बनाए जबकि हाशिम अमला ने भी 85 रन का योगदान दिया जिससे दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 353 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. डिविलियर्स ने अपनी पारी में 104 गेंदें खेली तथा 15 चौके और सात छक्के लगाये. इसके जवाब में बांग्लादेश ने फेहलुकवायो (40 रन पर चार विकेट), इमरान ताहिर (50 रन पर तीन विकेट) और ड्वेन प्रिटोरियस (48 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम 47 . 5 ओवर में 249 रन पर ढेर हो गई. बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज इमरूल कायेस (68) और मुशफिकुर रहीम (60) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी भी की लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी. इन दोनों के अलावा महमूदुल्लाह (35) ही 30 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहे. इससे पहले जब लग रहा था कि डिविलयर्स दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वनडे में गैरी कर्स्टन के 1996 में बनाये गये 188 रन के सर्वोच्च स्कोर के रिकार्ड को तोड़कर दोहरा शतक बनाने में सफल रहेंगे तभी उन्होंने रूबेल हुसैन की यार्कर पर शब्बीर रहमान को कैच थमा दिया. SAvsBAN: डिविलियर्स का तूफानी शतक, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हराकर जीती सीरीज़ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले डिविलियर्स ने अपनी पारी के दौरान अमला के साथ तीसरे विकेट के लिये 136 रन की साझेदारी की. पहले मैच में शुरूआती विकेट के लिये रिकार्ड साझेदारी निभाने वाले अमला और क्विंटन डिकाक (46) ने इस बार भी पहले विकेट के लिये 90 रन जोड़े. जेपी डुमिनी ने 30 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश की तरफ से रूबेल हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 62 रन देकर चार विकेट लिये. आलराउंडर शाकिब अल हसन ने 60 रन देकर दो विकेट हासिल किये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले Lionel Messi हार सकते हैं गोल्डन बूट अवार्ड; जानिए क्यों
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर छाए ये 5 फुटबॉलर, एक के फॉलोअर्स हुए डबल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget