एक्सप्लोरर

INDvSA दूसरे टेस्ट में फिर से टॉस हारी टीम इंडिया, टीम में 3 बड़े बदलाव

पहले मैच में मिली पराजय के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम एक बार फिर से टॉस हार गई है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: पहले मैच में मिली पराजय के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम एक बार फिर से टॉस हार गई है. दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है. सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी टीम में तीन-तीन बड़े बदलाव किए हैं. पिछले मुकाबले में भारत के लिए सबसे अधिक 6 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन और रिद्धीमन साहा को टीम से बाहर रखा गया है. भुवनेश्वर के स्थान पर इशांत शर्मा, शिखर के स्थान पर केएल राहुल और रिद्धीमन साहा के स्थान पर पार्थिव पटेल को टीम के साथ जोड़ा गया है. रिद्धीमन साहा को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से जबकि विदेशों में बेहतरीन रिकॉर्ड रखने वाले अजिंक्ये रहाणे एक बार फिर टीम से बाहर हैं. चोट की वजह से बाहर हुए डेल स्टेन के स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आज अपने युवा ऑल-राउंडर ल्युइंगिसन एनगिडी को टीम के साथ जोड़ा है. एनगिडी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी टीम में और कोई बदलाव नहीं है. पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. जिसे भारतीय टीम इस मैच के बाद बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे. इस मैच में भी भारत को मेजबान टीम के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा. भारतीय टीम पिछले मुकाबले में अपनी खराब बल्लेबाज़ी की वजह से मैच में पिछड़ गई थी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 286 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट करने के बाद पांड्या और भुवनेश्वर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज़ी अपना रोल प्ले नहीं कर सका. ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक सभी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए. ऐसा ही हाल दूसरी पारी में भी देखने को मिला. जहां पर टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मैच बना दिया. लेकिन बल्लेबाज़ एक बार फिर से मेज़बान टीम के आगे नतमस्तक हो गए. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों को जिम्मेदारी उठाते हुए खराब शॉट खेलने से बचना होगा. पिछले मैच में ओपनिंग की असफलता को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली ने आज मुकाबले में बदलाव की हुई टीम के साथ उतर रहे हैं. शिखर धवन के स्थान पर आज केएल राहुल को मौका दिया गया है. जिनका बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज से पिछले मैच में किए गए प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी. इस बार अनुभव की ज़रूरत को देखते हुए इशांत शर्मा को मौका दिया गया है. टीम: भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल. दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वार्नोन फिलेंडर, कगीसो रबादा, लुंगी नगीदी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Spain Highlights: फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
फ्रांस वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, स्पेन 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा; नहीं चला एम्बापे का जादू
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इंग्लैंड दौरे पर भारत की पहली जीत, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता पहला वनडे; गिल-अक्षर-सुंदर चमके
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत
इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जो रूट की है 161 की औसत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget