एक्सप्लोरर

INDAvsSAA: करीबी मुकाबले में 2 विकेट हारी 'इंडिया ए' की टीम

INDAvsSAA: करीबी मुकाबले में 2 विकेट हारी 'इंडिया ए' की टीम
प्रीटोरिया: दक्षिण अफ्रीका-ए ने बुधवार को त्रिकोणिय सीरीज के पहले वनडे मैच में कड़े मुकाबले में भारत को दो विकेट से हरा दिया. इंडिया-ए टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवरों में 152 रनों पर ही ढेर हो गई. मेजबान टीम के लिए हालांकि इस लक्ष्य तक पहुंचना आसान साबित नहीं हुआ. उसने 37.4 ओवरों में आठ विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीका-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने 16 के कुल स्कोर पर अपने दो अहम विकेट खो दिए. हेनरी डेविड (5) और डेन पीटरसन (11) जल्द ही पवेलियन लौट गए. रीजा हेंड्रिक्स (11) ने हेइनरिक क्लासेन (24) के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन बासिल थंपी ने हेंड्रिक्स को पवेलियन की राह दिखा दी. कप्तान खाया जोंडो (15) से टीम को उम्मीद थी, लेकिन वह भी 66 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. कप्तान के जाने के बाद फरहान बेहरादीन (नाबाद 37) ने क्रीज पर कदम रखा, लेकिन इसी बीच क्लासेन भी 71 के कुल स्कोर पर आउट हो गए. बेहरादीन को फिर ड्वयान प्रीटोरियस (38) का साथ मिला और दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. 133 के कुल स्कोर पर प्रीटोरियस पवेलियन लौट गए, लेकिन बेहरादीन अपनी टीम को जीत दिला कर ही पवेलियन लौटे. इंडिया-ए की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. अक्षर पटेल को दो विकेट मिले. इससे पहले, मेजबान टीम ने टॉस जीतकर इंडिया-ए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन उसके सिर्फ पांच बल्लेबाज की दहाई के आकंड़े तक पहुंच सके. कप्तान मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाते हुए संघर्ष किया लेकिन दूसरे छोर से भरपूर सर्मथन न मिलने से टीम को बड़ा स्कोर प्रदान नहीं कर सके. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज करुण नायर ने 25, चहल ने 24 और ऋषभ पंत तथा अक्षर पटेल ने 10-10 रन बनाए. मेजबान टीम की तरफ से एरॉन फांगिसो ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. प्रीटोरियस ने तीन विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget